शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
पशुधन

अगर आपकी डेयरी में गाय-भैंस का बच्चा हुआ हो तो इन बातों का ध्यान रखें

· · 2 मिनट

अगर आपकी डेयरी में गाय-भैंस का बच्चा हुआ हो तो इन बातों का ध्यान रखें

गर्मियों में नवजात पशुओं की देखभाल करना ज्यादा जरूरी होती है। अगर पशुपालक उनका ढग़ से ख्याल नहीं रखता है तो उसको आगे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर पशुपालक अपने स्तर पर नवजात पशुओं की देखभाल कर सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान

सीधे तेज धूप और लू से नवजात पशुओं को बचाने के लिए नवजात पशुओं को रखे जाने वाले पशु आवास के सामने की ओर खस या जूट के बोरे का पर्दा लटका देना चाहिये ।

नवजात बच्चे के जन्म के तुरंत बाद उसकी नाक और मुंह से सारा म्यूकस(लेझा बेझा)बाहर निकाल देना चहिये ।

अगर बच्चे को सांस लेने में ज्यादा दिक्कत हो तो उसके मुंह से मुंह लगा कर सांस प्रक्रिया को ठीक से काम करने देने में सहायता पहुंचानी चहिये ।

नवजात बछड़े का नाभि उपचार करने के तहत उसकी नाभिनाल को शरीर से आधा इंच छोड़ कर साफ धागे से कस कर बांध देना चहिये।

RDESController-2635
RDESController-2635


ये भी पढ़ें- गर्मियों में इन बातों का रखे ध्यान, नहीं घटेगा दूध उत्पादन

बंधे स्थान के ठीक नीचे नाभिनाल को स्प्रिट से साफ करने के बाद नये और स्प्रिट की मदद से कीटाणु रहित किये हुए ब्लेड की मदद से काट देना चहिये । कटे हुई जगह पर खून बहना रोकने के लिए टिंक्चर आयोडीन दवा लगा देनी चहिये।

नवजात बछड़े को जन्म के आधे घंटे के अंदर खीस पिलाना बेहद जरूरी होता है । यह खीस बच्चे के भीतर बीमारियों से लडऩे में मदद करता है ।

अगर कभी बच्चे को जन्म देने के बाद मां की मृत्यु हो जाती है तो कृत्रिम खीस का प्रयोग भी किया जा सकता है । इसे बनाने के लिए एक अंडे को फेंटने के बाद 300 मिलीलीटर पानी में मिला देते हैं । इस मिश्रण में 1/2 छोटा चम्मच रेंडी का तेल और 600 मिलीलीटर सम्पूर्ण दूध मिला देते हैं। इस मिश्रण को एक दिन में 3 बार 3-4 दिनों तक पिलाना चहिये ।

इसके बाद यदि संभव हो तो नवजात बछड़े/बछिया का वजन तथा नाप जोख कर लें और साथ ही यह भी ध्यान दें कि कहीं बच्चे में कोई असामान्यता तो नहीं है । इसके बाद बछड़े/बछिया के कान में उसकी पहचान का नंबर डाल दें ।

ये भी पढ़ें- हर साल गर्मी में पानी की कमी से मर जाते हैं पशु-पक्षी, आप बचा सकते हैं उनकी जान

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    डेयरी किसानों के पास ₹5 लाख तक का पुरस्कार जीतने का मौका, 10 अगस्त से गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू

    राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 के लिए 10 अगस्त से ऑनलाइन नामांकन शुरू होंगे। डेयरी किसानों, डेयरी सहकारी समितियों, दूध उत्पादक कंपनियों,…

    Umang Shukla · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के सभी 75 जिलों में होगा डेयरी कॉन्क्लेव-2026, किसानों और पशुपालकों को इन योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

    उत्तर प्रदेश में दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूरे होने पर 6 अगस्त को सभी 75 जिलों में डेयरी कॉन्क्लेव-2026 आयोजित…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    बारिश में बढ़ा खुरपका-मुँहपका रोग का ख़तरा, बिहार में मुफ़्त टीकाकरण अभियान तेज़, 79 लाख से अधिक पशुओं को लगा टीका

    बरसात के मौसम में खुरपका-मुँहपका (एफएमडी) रोग का ख़तरा बढ़ने के बीच बिहार सरकार राज्यभर में निःशुल्क टीकाकरण अभियान चला रही है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख