शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

रेलवे के नियम समझिए , ट्रेन छूटने पर इस तरह मिल सकेंगे टिकट के पैसे

· · 2 मिनट

रेलवे के नियम समझिए , ट्रेन छूटने पर इस तरह मिल सकेंगे टिकट के पैसे

भारतीय रेल ने 1 फरवरी से अपने आरक्षण फार्म में परिवर्तन किया है। अब सफर करने से पहले जान लीजिए क्या हुए हैं बदलाव जिससे सफर के दौरान आपको नहीं होगी परेशानी…

  • रेलवे ने अपने आरक्षण फार्म में कुछ बदलाव किया है। अब नए फार्म में दिव्यागों और थर्ड जेंडर को पहचान देने के लिए भी कालम होगा।
  • नए फार्म में राजधानी एवं शताब्दी ट्रेनों के यात्री खाना लेने और नहीं लेने का विकल्प भी भर सकेंगे। अभी तक विकल्प न होने से राजधानी और शताब्दी के मुसाफिरों को खाने का विकल्प चुनना पड़ता था।
  • अगर किसी कारण से आपकी ट्रेन छूट जाए तो टीटीई अगले दो स्टेशनों तक आपकी सीट किसी दूसरे को नहीं दे सकता है।
  • अगले दो स्टेशनों तक आप ट्रेन नहीं पकड़ पाते हैं तो उस स्थिति में टीटीई किसी आरएसी के यात्री को सीट दे सकता है।
  • अगर आपकी ट्रेन छूट गई है तो पैसे वापस लेने के लिए आप टीडीआर फाइल कर सकते हैं। तब आपको बेस फेयर का 50 प्रतिशत वापस मिल जाएगा।
  • अगर आपका रिजर्वेशन टिकट कहीं खो जाता है तो बोर्डिंग स्टेशन पर चीफ सुपरवाइजर से लिखित आवेदन देकर डुप्लीकेट टिकट बनवा सकते हैं।
  • ध्यान रहे सफर शुरू करने के 24 घंटे पहले आपको आवेदन करना होगा।
  • डुप्लीकेट टिकट के लिए आपको कुछ फीस देनी होगी।
  • अगर आपका खोया हुआ टिकट मिल जाता है तो आप डुप्लीकेट टिकट वापस करके पैसे वापस ले सकते हैं।
  • अगर आपको किसी वजह से उस स्टेशन की बुकिंग नही मिल रही है जहां आप उतरना चाहते हैं बल्कि उससे पहले के स्टेशन की बुकिंग मिल रही है उस स्थिति में आप टीटीई से संपर्क करके अपने उस स्टेशन तक सफर कर सकते हैं जहां की आपको बुकिंग नहीं मिल रही है।
  • टीटीई अतिरिक्त चार्ज लेकर आपको दूसरी या फिर वही बर्थ अलॉट कर देगा।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

संबंधित खबरें- भारतीय रेल के ऐसे स्टेशन जो अपने आप में हैं खास

भारतीय रेल : इन परिस्थितियों में आप कर सकते हैं स्लीपर क्लास में यात्रा

स्लीपर क्लास में 40 किलो से ज्यादा सामान लेकर करेंगे यात्रा, तो हो सकता है जुर्माना

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख