शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

10 रुपए से लेकर 2000 रुपए तक के कटे-फटे नोट बदलने के नए नियम जानिए

10 रुपए से लेकर 2000 रुपए तक की नोट अगर फट गया है और आप उसे बदलवाना चाहते हैं तो नए नियम जान लीजिए।

· · 2 मिनट

10 रुपए से लेकर 2000 रुपए तक के कटे-फटे नोट बदलने के नए नियम जानिए

मुंबई। 10 रुपए से लेकर 2000 रुपए तक का नोट अगर फट गया है और आप उसे बदलवाना चाहते हैं तो नए नियम जान लीजिए। भारतीय रिजर्व बैंक ने कटे-फटे नोट के बदलने के नियम में बदलाव किया है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने कटे-फटे नोट बदलने के नियमों में 7 सितंबर को बदलाव कर दिया। केंद्रीय बैंक द्वारा 2,000 रुपये, 200 रुपये और अन्य कम मूल्य की मुद्रा पेश किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है।

वर्ष 2016 के नवंबर में नोटबंदी के तुरंत बाद रिजर्व बैंक ने 200 रुपये और 2,000 रुपये के नोट पेश किये। इसके अलावा 10 रुपये, 20 रुपये, 50 रुपये, 100 रुपये और 500 रुपये छोटे नोट पेश किये थे।

भारतीय रिजर्व बैंक की देशभर में खुली कार्यालयों और मनोनीत बैंकों में दफ्तर के समय में कभी भी नोट बदल जा सकते हैं। नोट के बदले कितने रुपए मिलेंगे ये आप के हिस्से से तय होगा। यानि के सभी टुकड़े सही सलामत होंगे तो पूरे जबकि उसका एक क्षेत्रफल होने पर उसी के अनुसार मूल्य की वापसी होगी। यानि की नोट की स्थिति पर ही निर्भर करेगा कि उसके कितने में बदला जा सकेगा।

नए नियमों के मुताबिक 10 से 50 रुपए तक के कटे-फटे नोट के पूर्ण मूल्य का भुगतान तभी होगा जब नोट का सबसे बड़ा टुकड़े का साइज इस तरह हो। (देखिए सारिणी)


रिजर्व बैंक (नोट वापसी) नियम 2009 में संशोधन करते हुए केंद्रीय बैंक ने कहा कि महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला में कटे-फटे नोट को बदलने में लोगों को सुविधा के लिये यह कदम उठाया गया है। नई श्रृंखला के नोट पूर्व की श्रृंखला के मुकाबले छोटे हैं।

ये नियम तत्काल प्रभाव से अमल में आ गये हैं। रिजर्व बैंक ने कहा, साथ ही 50 रुपये और उससे अधिक मूल्य के नोट के मामले में पूर्ण मूल्य के भुगतान के लिये नोट के न्यूनतम क्षेत्र की जरूरत को लेकर भी नियम में बदलाव किये गये हैं। (भाषा इनपुट के साथ)

आरबीआई की गाइडलाइंस यहां पढ़िए- https://rbi.org.in/Scripts/NotificationUser.aspx?Id=11372&Mode=०

पचास रुपए से ऊपर यानि 2000 रुपए तक मूल्य वर्ग के कटे-फटे नोट के लिए प्रत्येक टुकड़े का क्षेत्र अलग-अलग, उस मूल्य के नोट के क्षेत्र फल का कम से कम 40 फीसदी होना चाहिए। (देखिए सारिणी)


बैंक से 50,000 रुपये से अधिक के लेनदेन में दिखाना होगा आईडी कार्ड, जानें नए नियम

हाईकोर्ट का अहम फैसला जानवरों को इंसानों की तरह कानूनी अधिकार

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख