शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

इतिहास की कई कहानियाँ सुनाते हैं केरल के पहले हेरिटेज गाँव कल्पथी के ‘अग्रहारम’

पलक्कड़ ज़िले के कल्पथी में कई मंदिरों के आसपास बना हर एक पारंपरिक घर अपने आप में इतिहास की कई गाथा समेटे हुए है।

· · 3 मिनट

इतिहास की कई कहानियाँ सुनाते हैं केरल के पहले हेरिटेज गाँव कल्पथी के 'अग्रहारम'

कल्पथी (पलक्कड़), केरल। नीला नदी को देखकर ही ठँडक महसूस होती है। शाँत, शीशे जैसा पानी, किनारों पर झाड़ियाँ और कई सारे पेड़ रविवार की सुबह उमस भरी गर्मी से कुछ राहत देते हैं। हमारे पीछे से वरदराजा पेरुमल मँदिर से घंटियों की आवाज़ आती है।

मैं लेखिका और पत्रकार लता अनंतरामन के साथ पलक्कड़ ज़िले के कलपथी में टहलने गई थी। सड़क के दोनों ओर लाइन से सुंदर घर बने हुए हैं, जिनके मुख्य दरवाज़ों से अंदर की लाल फर्श और पीछे के दरवाज़े से पीछे के छोटे बगीचों को भी देखा जा सकता है।

पलक्कड़ शहर में और उसके आसपास 18 अग्रहारम हैं और पूरे केरल में विशेष रूप से तिरुवनंतपुरम, त्रिशूर और वायनाड में कई और भी हैं। ये ऐसी बस्तियाँ हैं जो तंजौर (तंजावुर, तमिलनाडु) में कावेरी बेसिन के परिवारों के यहाँ प्रवासित होने और 15वीं शताब्दी में कहीं नीला नदी के तट पर बसने के समय आई थीं।

365843-heritage-village-agraharam-kalpathy-kerala-architect-south-india-kerala-history-6
365843-heritage-village-agraharam-kalpathy-kerala-architect-south-india-kerala-history-6

वे अपने साथ अपनी जीवन शैली, रीति-रिवाज और परंपराएँ भी लेकर आए और अग्रहारम में एक-दूसरे के करीब रहे, और यहाँ पर देवी देवताओं के मँदिर का भी निर्माण किया, इसलिए यहाँ विष्णु, शिव, गणेश के कई मँदिर देखे जा सकते हैं।

कल्पथी की रहने वाली केएन लक्ष्मीनारायणन ने अपनी किताब कावेरी से नीला तक में यहाँ के इतिहास के बारे में लिखा है। इसमें वह मँदिर के आसपास के घरों की तुलना “माला पर गुँथे हुए फूलों” से करती हैं, जहाँ मँदिर लटकन का प्रतिनिधित्व करता है!

Also Read: हाथियों-जनजातियों के बीच का रिश्ता और उनसे जुड़ी कई अनोखी कहानियाँ

हम जिन अग्रहारम में चलते हैं, वे हैं गोविंदराजपुरम, न्यू कलपथी और ओल्ड कलपथी। हम एक घर के बाहर लगे फूलों को देखने के लिए रुकते हैं, तभी महिला बाहर निकलती है और मुस्कुराती है। हम थोड़ा रुकते हैं, फिर लक्ष्मी विलास में कॉफी पीने के लिए आगे बढ़ते हैं, जो निश्चित रूप से 100 साल से अधिक पुराना है।

365844-heritage-village-agraharam-kalpathy-kerala-architect-south-india-kerala-history-5
365844-heritage-village-agraharam-kalpathy-kerala-architect-south-india-kerala-history-5

अभी 9 ही बजे हैं लेकिन नाश्ता ख़त्म होने को था, हमारी अच्छी किस्मत रही होगी हमें खाने को मिल जाता है, उसे पाकर हम खुश हो जाते हैं। “दोपहर का भोजन तैयार है, यदि आप चाहते हैं,” आनंदन मामा पूछते हैं। लेकिन हम कॉफी पीकर बाहर आ जाते हैं।

हम सुंदर सड़क से होते हुए पापड़ा कारा थिरुवु से गुजरते हैं। इसका यह नाम इसलिए पड़ा क्योंकि पापड़ बनाने वाले कभी यहाँ रहा करते थे। वह पता कितना मज़ेदार होगा! वहाँ एक कलचेट्टी (पत्थर के बर्तन) वाली गली हुआ करती थी और यहाँ तक कि एक पूसनिकाई थिरावु (कद्दू बेचने वाले वहाँ तेज कारोबार करते थे)। इनमें से अधिकांश सड़कों का नाम बदल दिया गया है।

365845-heritage-village-agraharam-kalpathy-kerala-architect-south-india-kerala-history-3
365845-heritage-village-agraharam-kalpathy-kerala-architect-south-india-kerala-history-3

2008 में, कल्पथी को एक हेरिटेज एरिया घोषित किया गया था।

कल्पथी का निकटतम रेलवे स्टेशन पलक्कड़ है और निकटतम हवाई अड्डा तमिलनाडु में सीमा पार कोयम्बटूर में है। हर साल 14 नवंबर से 16 नवंबर के बीच आयोजित होने वाले 10 दिवसीय रथ उत्सव के दौरान कल्पथी उत्साह से भर जाता है। जब कल्पथी के चार मंदिरों के रथों को गाँव की सड़कों से खींचा जाता है।

Also Read: जैव विविधता संरक्षण में मिसाल कायम कर रहा महाराष्ट्र का एक गाँव

और पढ़िए

  1. गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

    हिम्मत की स्टिक, उम्मीदों का गोल: हॉकी वाली सरपंच की कहानी

    राजस्थान–हरियाणा बॉर्डर के एक छोटे-से गाँव में एक सरपंच ने हॉकी स्टिक उठाई और पूरी पीढ़ी की ज़िंदगी बदल दी। नीरू यादव-हॉकी…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  2. गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

    जंगलों की खुशबू, नदियों की लय और पहाड़ों की साँस: ‘रिदम ऑफ़ द अर्थ’ का सफ़र

    बारह जनजातियाँ, चवालीस कलाकार, एक सपना-आदिवासी संगीत को उसके सही सम्मान तक पहुँचाना। ‘रिदम ऑफ़ द अर्थ’ एक आंदोलन है, एक यात्रा…

    Divendra Singh · 5 मिनटलेख
  3. गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

    आत्मनिर्भर भारत अभियान: स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए महोत्सव शुरू

    लखनऊ में 10 दिवसीय खादी महोत्सव-2025 की शुरुआत, 160 से अधिक उद्यमियों एवं इकाइयों द्वारा उत्पादों का प्रदर्शन, युवाओं को बांटे गए…

    Gaon Connection Support · 1 मिनटलेख