शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

इन घरेलू नुस्खों से आप खुद को सर्दियों से बचा सकते हैं

खांसी-जुकाम, इन्फेक्शन, बुखार, अस्थमा, गठिया, जोड़ों में दर्द, बालों का टूटना, एड़ियों का फटना, होंठ का फटना, शरीर में रूखापन इन समस्याओं से खुद को कैसे बचाएं बता रहे हैं हर्बल एक्सपर्ट दीपक आचार्य।

· · 3 मिनट

इन घरेलू नुस्खों से आप खुद को सर्दियों से बचा सकते हैं

mअदरक

साभार:इंटरनेटलखनऊ। सर्दी के मौसम के शुरू होते ही खांसी-जुकाम, इन्फेक्शन, बुखार, अस्थमा, गठिया, जोड़ों में दर्द, बालों का टूटना, एड़ियों व होंठ का फटना, शरीर में रूखापन होना, समस्याएं शुरू हो जाती हैं। इन समस्याओं से खुद को कैसे बचाया जा सकता है इस विषय में बता रहे हैं हर्बल एक्सपर्ट दीपक आचार्य।

ठंड में जोड़ दर्द के बचाव

जोड़ों में जब दर्द शुरू होता है तो उसकी वजह कई अलग-अलग होते हैं। ठंड के समय कई लोगों में यूरिक एसिड का प्रोडक्शन बढ़ जाता है, जिसकी वजह से शरीर के सभी जोड़ों में दर्द शुरू हो जाता है। इससे बचने के लिए अदरक सबसे अच्छा उपाय है। अदरक किसी भी तरह की दाह, जलन, दर्द को खत्म करने में मदद करता है। अदरक के रस का सेवन करना चाहिए, जब आप अदरक के रस को निकालकर पीते हैं तो शरीर में बढ़ने वाले यूरिक एसिड के प्रोडक्शन को कम करने में मदद कर रहा है। अदरक की एक गाँठ लेकर उसका रस बनाकर उसे छान लें और उसका सेवन शुरू करें। इससे आप कफ तो निकल ही जायेगा इसके साथ-साथ जोड़ों में दर्द को भी खत्म कर देगा।

RDESController-2039
RDESController-2039

अदरक

साभार:इंटरनेट

ये भी पढ़ें- आज की हर्बल टिप्स : बाल झड़ने से रोकना है तो गुड़हल के फूलों का करिए इस्तेमाल

बाल टूटने से रोकने के उपाय

हमेशा देखा जाता है कि कंघी करते समय कंघी में बाल फंसे दिख जाते हैं तो इससे लोग काफी परेशान हो जाते हैं उन्हें लगता है बाल गिरना शुरू हो गया है। रोजाना 200-300 बालों का टूटना बड़ी आम बात होती है इसलिए चिंता करने की कोई बात नहीं है। आप एक चीज देखने की आवश्यकता है कि आपने परिवार में बाल टूटने की या गंजेपन की किसी को कोई समस्या तो नहीं है। अगर आपको बाल गिरने की समस्या है तो आप अरंडी के तेल का प्रयोग कर सकते हैं। इसे रात में सोने से पहले लगा लीजिये और सुबह उठकर धुल लीजिये। अरंडी का तेल थोड़ा चिपचिपा होता है इसलिए आपको तकलीफ होगी लेकिन अगर किसी समस्या का हल लेना है तो तकलीफ सह लेनी चाहिए। इसके अलावा नहाने से पहले गुड़हल के फूल को हाथ में घिस कर बालों में लगा लेना चाहिए क्योंकि गुड़हल बालों पर कंडीशनर का काम करता है।

RDESController-2040
RDESController-2040

गुड़हल

साभार:इंटरनेट

ये भी पढ़ें- छोटे छोटे देसी नुस्खे आपके शरीर में ऊर्जा बनाए रखते हैं

अस्थमा से बचाव

अस्थमा, खांसी, छींक और एलर्जी की जिसे भी समस्या है उसके लिए सबसे अच्छा उपाय मुलैठी है। मुलैठी का पाउडर रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में लेना चाहिए। अगर आप मुलैठी का नियमित प्रयोग करेंगे तो आपको इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा। मैंने ऐसे लोगों देखा है जिन्होंने मुलैठी का प्रयोग किया और उन्हें 10 वर्षों से खांसी, छींक और साँस तक की समस्याओं से छुटकारा मिल गया है।

RDESController-2041
RDESController-2041

मुलैठी

साभार:इंटरनेट

ये भी पढ़ें- बच्चों को अगर पेट के कीड़े सताएं तो अपनाएं ये हर्बल उपाय

धूप से होने वाली एलर्जी से बचाव

अगर आपको धूप से एलर्जी है तो आपने महसूस किया होगा कि गर्मी में ज्यादा दिक्कत होती होगी। गर्मी हो या सर्दी अगर आपको धूप से एलर्जी है तो सोंठ यानि कि सूखी अदरक उसे पानी के साथ में कूच लें और उसका रस शरीर पर लगायें। इसके अलाव महुए के पेड़ में आपये जाने वाले फल, जिसे गुल्ली कहते हैं उससे तेल निकाला जाता है। इसे महुए का तेल कहते हैं इस तेल को अपने शरीर पर लगाना है और एलर्जी से आपको छुटकारा मिल जायेगा।

RDESController-2042
RDESController-2042

सोंठ

साभार: इंटरनेट

रात में खाना खाने के बाद हल्दी और शहद बराबर मात्रा में मिलाकर चाट लेना है लेकिन ध्यान रखें इसे खाने के बाद कोई दूसरी चीज खानी नहीं है। इसके अलावा अदरक और काली मिर्च का नियमित प्रयोग करें आप स्वस्थ रहेंगे। अगर आपको एड़ी फटने की दिक्कत है तो नेचुरल वैक्स का प्रयोग करें इस समस्या से भी आपको छुटकारा मिल जायेगा।

ये भी पढ़ें- सर्दियों में संजीवनी है तुलसी, पढ़िए सर्दी-जुखाम और पथरी समेत किन-किन बीमारियों में कारगर है तुलसी

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख