शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्राउंड एक्टिवेशन

मानसून की झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे

· · 1 मिनट

मानसून की झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे

जॉनी कुमार, कम्युनिटी जर्नलिस्ट

मवाना (मेरठ)। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से किसानों के मुरझाए चेहरों पर रौनक लौट आई है। मानसून की झमाझम बारिश के बाद धान की रोपाई तेज हो गई है तो गन्ने की फसल को भी काफी फायदा पहुंचा है। किसानों का मानना है कि यह बारिश उनके लिए बहुत लाभदायक है।

मेरठ में परिक्षित ब्लाक के गाँव रामनगर निवासी लोकेशा धामा (34वर्ष) बताते हैं,“ बिजली कटौती के चलते इस वक्त बहुत परेशानी हो रही थी, लेकिन भगवान ने दो दिन में सभी कमी पूरी कर दी। एक दो दिन ऐसे ही बारिश होते रही तो गन्ना और धान दोनों को फायदा पहुंचेगा।”

ये भी पढ़ें- तस्वीरों में: अच्छे मानसून के साथ शुरू हुई धान की रोपाई

वहीं गाँव पूठी निवासी हरवंश (65वर्ष) बताते हैं, “ इस समय की बारिश गन्ने के लिए बहुत उपयोगी होती है,क्योंकि बारिश से गन्ने की गोभ में पानी पहुंच जाता है, जिससे गन्ना अधिक वजनदार निकलता है।”मवाना ब्लाक के गाँव के खेड़ी निवासी रामवीर (43वर्ष) बताते हैं, “लो वोल्टेज के चलते मूंजी (धान) लगना अधूरा पड़ा था, जिसे भगवान ने पूरा कर दिया।”

देश में कई जगह इन दिनों गन्ने की बुआई भी चल रही है।

और पढ़िए

  1. ग्राउंड एक्टिवेशन

    “हमारे बारे में कोई जानने की कोशिश ही नहीं करता, इसलिए अब हम खुद बनेंगे अपने समुदाय की आवाज”

    एलजीबीटी समुदाय के पास अपनी तमाम कहानियाँ हैं जिन्हें अब तक मीडिया में प्रमुखता से जगह नहीं मिली है। सामुदायिक पत्रकारिता के…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख
  2. ग्राउंड एक्टिवेशन

    इनके पास हैं हजारों खबरें जो कभी मीडिया तक नहीं पहुंच पाईं

    भारत के गाँव किस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, वो कौन लोग हैं जो वर्षों से गुमनाम होकर बदलाव की…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख