गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
पशुधन

इंसानों ही नहीं पशुओं को भी बीमार कर सकती हैं गर्म हवाएं, अपने पशुओं को लू से बचाएं

गर्मी बढ़ने के साथ जैसे-जैसे लू चलती है, इंसानों के लिए ही नहीं पशुओं के लिए खतरनाक होती है। गर्मियों के मौसम में हवा के गर्म थपेड़ों और बढ़ते हुए तापमान से पशुओं को बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है।

· · 1 मिनट

इंसानों ही नहीं पशुओं को भी बीमार कर सकती हैं गर्म हवाएं, अपने पशुओं को लू से बचाएं

देश के ज्यादातर हिस्सों में इस समय गर्म हवाएं चल रही हैं, आईएमडी ने हीटवेव की चेतावनी जारी की है, ऐसे में आप खुद का तो खयाल तो रखें ही लेकिन अपने पशुओं को न भूल जाएं। क्योंकि जरा सी लापरवाही से नुकसान उठाना पड़ सकता है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और पशु पालन विभाग पशुओं को लू से बचाने के लिए लगातार सलाह जारी कर रहे हैं। इन बातों का ध्यान रखकर अपने पशुओं को लू लगने से बचा सकते हैं।

https://t.co/Ymgi2eOU4B

अगर उन्हें घर के अंदर रखा जाना संभव नहीं है तो उन्हें किसी छायादार जगह पर रखें, जहां वो आराम रह सकें। लेकिन ध्यान रखें जिस जगह पर उन्हें रखा जाए वहां दिन भर छाया होनी चाहिए।

पशुओं को किसी बंद जगह पर न रखें, क्योंकि गर्म मौसम में उन्हें जल्दी गर्मी लगती है।

गर्मी के मौसम में पशु चारा खाना कम कर देते हैं, क्योंकि भूख कम लगती है और प्यास ज्यादा। पशुपालक अपने पशु को दिन में कम से कम तीन बार पानी पिलाएं।

359232-heat-wave-summer-animal-milk-production-heat-stress-in-dairy-cattle
359232-heat-wave-summer-animal-milk-production-heat-stress-in-dairy-cattle

पशुओं का चारा धूप में न रखें।

अगर आपके पास कुत्ता है तो उसे गर्मी में टहलाएं, उसे सुबह शाम ही घुमाएं जब मौसम ठंडा हो।

कुत्ते को बाहर खड़ी गाड़ी में न छोड़ें।

गर्म दिनों में पशु को नहलाना चाहिए खासतौर पर भैंसों को ठंडे पानी से नहलाना चाहिए।

गर्मी के मौसम में दुग्ध उत्पादन और पशु की शारीरिक क्षमता बनाये रखने की दृष्टि से पशु आहार बहुत ही महत्वपूर्ण है। गर्मी के मौसम में पशुओं को हरा चारा अधिक मात्रा में देना चाहिए। इसके दो लाभ हैं- पशु चाव से हरा व पौष्टिक चारा खाकर अधिक ऊर्जा प्राप्त करता है और हरे चारे में 70-90 प्रतिशत तक पानी की मात्रा होती है, जो समय-समय पर जल की पूर्ति करती है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    डेयरी किसानों के पास ₹5 लाख तक का पुरस्कार जीतने का मौका, 10 अगस्त से गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू

    राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 के लिए 10 अगस्त से ऑनलाइन नामांकन शुरू होंगे। डेयरी किसानों, डेयरी सहकारी समितियों, दूध उत्पादक कंपनियों,…

    Umang Shukla · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के सभी 75 जिलों में होगा डेयरी कॉन्क्लेव-2026, किसानों और पशुपालकों को इन योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

    उत्तर प्रदेश में दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूरे होने पर 6 अगस्त को सभी 75 जिलों में डेयरी कॉन्क्लेव-2026 आयोजित…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    बारिश में बढ़ा खुरपका-मुँहपका रोग का ख़तरा, बिहार में मुफ़्त टीकाकरण अभियान तेज़, 79 लाख से अधिक पशुओं को लगा टीका

    बरसात के मौसम में खुरपका-मुँहपका (एफएमडी) रोग का ख़तरा बढ़ने के बीच बिहार सरकार राज्यभर में निःशुल्क टीकाकरण अभियान चला रही है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख