शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

सुबह उठकर नंगे पैर घास पर चलने से होगें ये फायदे

· · 2 मिनट

सुबह उठकर नंगे पैर घास पर चलने से होगें ये फायदे

सुबह उठकर घास पर नंगे पैर चलने से कई तरह के फायदे होते हैं। नंगे पैर घास पर चलना आपके स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत फायदेमंद है। ये आंखों की रोशनी, तनाव के लिए तो फायदेमंद है साथ ही आपको फिट व फ्रेश रखता है। आइए जानते हैं इससे जुड़े कुछ फायदे-

ये होगें फायदे

  • आप जितनी देर और जितना ज्यादा हरी घास पर नंगे पैर चलेंगे, उतने ही स्वस्थ और तनाव रहित रहेंगे। घास पर नंगे पांव चलने से धीरे-धीरे मांसपेशियों का खिंचाव कम होता है और तनाव रहित बनाता है।
  • मधुमेह रोगियों के लिए हरी घास पर चलना और बैठना बहुत अच्छा माना जाता है। मधुमेह रोगी यदि गहरी सांस लेते हुए टहलें तो शरीर में ऑक्सीजन की पूर्ति होने से समस्या से मुक्ति पाई जा सकती है।
  • सुबह-सुबह ओस में भीगी घास पर चलना बहुत बेहतर माना जाता है जो पांवों के नीचे की कोमल कोशिकाओं से जुड़ी तंत्रिकाओं द्वारा मस्तिष्क तक राहत पहुंचाता है।

ये भी पढ़ें: डायबिटीज को नियंत्रित करेंगे ये दस उपाय

  • सुबह-सुबह ओस में भीगी घास पर चलने से आंखों की रोशनी भी तेज होती हैं। कुछ दिन नंगे पैर हरी घास पर चलने से आपका चश्मा उतर सकता है या फिर चश्मे का नंबर कम हो सकता है।
  • नंगे पैर पैदल चलते वक्त, आपके पंजों का निचला भाग सीधे धरती के संपर्क में आता है, जिससे एक्युप्रेशर के जरिए सभी भागों की एक्सरसाइज होती है, और कई तरह की बीमारियों से निजात मिलती है।
  • नंगे पैर चलने से शरीर में प्राकृतिक रूप से उर्जा बनी रहती है, और इससे शरीर के अंग अधिक सक्रिय, सुडौल व उपयोगी बनते हैं। इसके साथ ही आपका रक्तसंचार भी बेहतर होता है।

ये भी पढ़ें: अखरोट खाने के हैं कई फायदे, आप भी जानिए

ये भी पढ़ें:दांत दर्द को दूर भगाएंगे ये आसान घरेलू नुस्खे

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख