शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

कमाल की औषधि है अदरक : हर्बल आचार्य

· · 1 मिनट

कमाल की औषधि है अदरक : हर्बल आचार्य

हर भारतीय रसोई में अदरक आसानी से देखा जा सकता है। अदरक के औषधीय गुणों का बखान आयुर्वेद में भी खूब किया गया है। पारंपरिक हर्बल जानकार अदरक का उपयोग कई ऐसी स्वास्थ्य समस्याओं के निवारण के लिए करते हैं जिनकी जानकारी अधिकांश लोगों को नहीं है। अदरक के पारंपरिक नुस्खों को आधुनिक विज्ञान भी मान रहा है। अदरक को आमतौर पर चाय के साथ उपयोग में लाया जाता है। सिरदर्द या बदनदर्द में भी राहत पाने के लिए अदरक का उपयोग किया जाता है।अदरक एंटी इन्फ्लेमेटरी होता है और इसके रस को लेपित कर जलन, सूजन और खुजली दूर की जा सकती है। हर्बल जानकारों के अनुसार सरवायकल में भी अदरक काफी असरदार है। अदरक और कर्पूर का मिश्रण लगाने से इसमें आराम मिलता है। जिन्हें जोड़ दर्द, मांसपेशिओं में खिंचाव और झुनझनी की शिकायत हो, अदरक का रस उपयोग में लाया जाना चाहिए।

सूखे हुए अदरक को सोंठ कहा जाता है, सोंठ का लेप अर्टिकेरिया की समस्या के निदान के लिए उत्तम है । ताज़े अदरक का रस भी अर्टिकेरिया में कारगर है। अदरक से जुड़ी तमाम ऐसी जानकारियों के लिए ‘हर्बल आचार्य’ शो देखते रहें और अगले एपिसोड्स के नोटिफिकेशन को पाने के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल सब्सक्राइब करें।


ये भी पढ़ें : टमाटर सिर्फ सलाद नहीं, औषधि भी है

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख