रविवार, 29 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

कपास के बीटी कॉटन बीज के लिए मारामारी, किसानों ने सड़क पर लगाया जाम

· · 1 मिनट

कपास के बीटी कॉटन बीज के लिए मारामारी, किसानों ने सड़क पर लगाया जाम

हरियाणा के जींद में बीटी कॉटन बीज का परमिट बंद करने से नाराज किसानों और महिलाओं ने बुधवार को भी सड़क के बीचोंबीच बैठकर जमा लगा दिया। हाल में कृषि विभाग ने किसानों को कॉटन का बीज मुफ्त में देने की घोषणा की थी।

सरकार की घोषणा के बाद अलेवा स्थित कृषि कार्यालय में बीटी कॉटन बीज लेने के लिए किसानों में मारामारी की स्थिति पिछले कुछ दिनों से बनी हुई हैं। कृषि कार्यालय में बीज का परमिट बंद होने से किसानों ने मंगलवार को सड़क पर जाम लगा दिया था, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं।

कार्यालय में बीटी कॉटन बीज का परमिट बंद करने से नाराज किसानों और महिलाओं ने बुधवार को भी जाम लगा दिया। महिलाओं ने जींद-असंध मार्ग के अलावा बस अड्डे पर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना मिलते ही अलेवा थाना प्रभारी हरिओम मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें- हरियाणा के कुछ इलाकों में बारिश और ओले गिरे, दिल्ली-NCR में तेज हवा-बारिश की चेतावनी

थाना प्रभारी ने कृषि अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर किसानों की समस्या का समाधान करने का आश्वासन देकर किसानों और महिलाओं को शांत कर करीब आधा घंटे के बाद जाम खुलवाया।

जाम लगा रहे अलेवा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के किसानों और महिलाओं ने बताया कि अलेवा स्थित कृषि कार्यालय ने अचानक बीटी कॉटन बीज के लिए परमिट बंद कर दिया है, जिसके कारण वे लोग बीटी कॉटन बीज से वंचित रह गए।

(एजेंसी)

ये भी पढ़ें- बासमती का जलवा : मेरठ में एक ही दिन में बिके 32 लाख के धान के बीज

कर्नाटक के इस किसान ने विकसित की धान की नई किस्म, अच्छी पैदावार के साथ ही स्वाद में है बेहतर

ये विधि अपनाकर आर्थिक नुकसान से बच सकते हैं लीची किसान

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख