गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
पशुधन

हरियाणा: सरकार ने गोवध को लेकर सख्त किए कानून, पुलिस को मिली और शक्तियां

· · 1 मिनट

हरियाणा: सरकार ने गोवध को लेकर सख्त किए कानून, पुलिस को मिली और शक्तियां

लखनऊ। हरियाणा सरकार ने 2015 के गोवध अधिनियम के प्रावधानों को और सख्त करने को मंजूरी दे दी है जिसके तहत पुलिस को और शक्तियां प्रदान की गयी है। इसमें गोवंश को मारने के लिए ले जाये जा रहे वाहन को जब्त करने और ऐसे उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किए गए परिसर की तलाशी लेना शामिल है।

यह भी पढ़ें- अगले पांच सालों में विदेशी नस्ल से बेहतर होंगी देसी गायें: गिरिराज सिंह

चंडीगढ़ जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 2015 के अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दी गयी है । इसका उद्देश्य इस कानून को सख्त और व्यवहारिक बनाना है । इस नये विधेयक को हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं गौसंवर्धन (संशोधन) विधेयक 2019 के रूप में जाना जाएगा।

हरियाणा विधानसभा ने 16 मार्च 2015 को एक विधेयक पारित किया था जो बाद में कानून बन गया है, जिसके तहत गोवध एवं राज्य में गोमांस की बिक्री को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया था। हरियाणा में 2015 में बने इस कानून के तहत अगर कोई भी व्यक्ति गोवध में शामिल पाया जाता है और गोमांस बेचता है तो उसे कम से कम तीन साल की जेल की सजा होगी जो दस साल तक की हो सकती है। इसके अलावा एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा।

(इनपुट भाषा से)

यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: गोवंश को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए बनेंगे नए नियम


और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    डेयरी किसानों के पास ₹5 लाख तक का पुरस्कार जीतने का मौका, 10 अगस्त से गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू

    राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 के लिए 10 अगस्त से ऑनलाइन नामांकन शुरू होंगे। डेयरी किसानों, डेयरी सहकारी समितियों, दूध उत्पादक कंपनियों,…

    Umang Shukla · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के सभी 75 जिलों में होगा डेयरी कॉन्क्लेव-2026, किसानों और पशुपालकों को इन योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

    उत्तर प्रदेश में दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूरे होने पर 6 अगस्त को सभी 75 जिलों में डेयरी कॉन्क्लेव-2026 आयोजित…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    बारिश में बढ़ा खुरपका-मुँहपका रोग का ख़तरा, बिहार में मुफ़्त टीकाकरण अभियान तेज़, 79 लाख से अधिक पशुओं को लगा टीका

    बरसात के मौसम में खुरपका-मुँहपका (एफएमडी) रोग का ख़तरा बढ़ने के बीच बिहार सरकार राज्यभर में निःशुल्क टीकाकरण अभियान चला रही है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख