शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

‘कर वोट पर चोट, मिटाओ प्रजातंत्र की खोट’ : रामदेव

· · 1 मिनट

‘कर वोट पर चोट, मिटाओ प्रजातंत्र की खोट’ : रामदेव

हरिद्वार (भाषा)। योग गुरु बाबा रामदेव ने लोगों से बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकल एक साफ छवि वाली सरकार के लिए मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि मतदान को अनिवार्य बना देना चाहिए।

रामदेव ने वोट डालने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘ मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकलें और वोट डालें। ‘कर वोट पर चोट, मिटाओ प्रजातंत्र की खोट’ मैं लोगों से यही कहना चाहूंगा।”

इस बात पर जोर देते हुए कि एक अकेला व्यक्ति भी बदलाव ला सकता है, उन्होंने कहा कि लोगों को उन उम्मीदवारों के लिए वोट करना चाहिए जो उन्हें लगता है कि साफ छवि के हैं।

रामदेव ने कहा, ‘साफ छवि वाले उम्मीदवारों को वोट दें और अगर आपको लगता है कि कई उम्मीदवार भ्रष्ट हैं तो कम भ्रष्ट को वोट दें। उन्होंने कहा, ‘‘ वोट में बड़ी ताकत है, यह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बदल सकता है, लोगों को जरूर वोट देना चाहिए। मैं तो कहूंगा कि मतदान को सभी के लिए अनिवार्य बना देना चाहिए। जो लोग वोट नहीं देते उन्हें सुविधाओं से वंचित कर दिया जाना चाहिए।”

यह सवाल किए जाने पर कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार संतोषजनक काम कर रही है या नहीं उन्होंने कहा कि वह अपने कर्तव्य पूरी निष्ठा के साथ पूरे कर रहे हैं।

योग गुरु ने कहा, ‘‘ मैंने वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान केंद्र में बदलाव लाने के लिए कड़ी मेहनत की थी जो कि मेरे राजनीतिक आंदोलन का लक्षय था। मुझे लगता है कि मोदी जी अपना राजधर्म पूरी निष्ठा के साथ निभा रहे हैं।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख