गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

बजट 2022-23: हर घर जल योजना के लिए 60,000 करोड़ रुपये आवंटित

वित्तीय वर्ष 2022-23 में केंद्र सरकार की हर घर जल योजना के तहत 3.8 करोड़ घरों तक नल का कनेक्शन पहुंचाना है।

· · 1 मिनट

बजट 2022-23: हर घर जल योजना के लिए 60,000 करोड़ रुपये आवंटित

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट 2022 पेश करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए भारत सरकार की हर घर जल योजना के लिए 60,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

वित्त मंत्री ने कहा, “योजना के तहत, 8.7 करोड़ घरों को पहले ही कवर किया जा चुका है, जिनमें से 5.5 करोड़ परिवारों को केवल दो साल में कवर किया गया है।”

उन्होंने बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष 2022-23 में 60,000 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ, अन्य 3.8 करोड़ घरों को हर घर जल योजना के तहत कवर किया जाएगा।

हर घर जल योजना को साल 2019 में शुरू किया गया था, केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन ने अब तक देश भर के 45.68 प्रतिशत ग्रामीण घरों में नल के पानी की आपूर्ति की है। गोवा, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पुडुचेरी, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव और हरियाणा ने इस योजना के तहत 100 प्रतिशत नल का पानी हासिल किया है, आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है।

केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन के आंकड़ों से पता चलता है कि उत्तर प्रदेश में केवल 13.22 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों को नल का पानी उपलब्ध कराया गया है, और यूपी, देश में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला राज्य है, जो ‘हर घर जल’ योजना को लागू कर रहा है जोकि देश के सभी घरों में नल के पानी के कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए योजना है।

और पढ़िए

  1. गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

    हिम्मत की स्टिक, उम्मीदों का गोल: हॉकी वाली सरपंच की कहानी

    राजस्थान–हरियाणा बॉर्डर के एक छोटे-से गाँव में एक सरपंच ने हॉकी स्टिक उठाई और पूरी पीढ़ी की ज़िंदगी बदल दी। नीरू यादव-हॉकी…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  2. गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

    जंगलों की खुशबू, नदियों की लय और पहाड़ों की साँस: ‘रिदम ऑफ़ द अर्थ’ का सफ़र

    बारह जनजातियाँ, चवालीस कलाकार, एक सपना-आदिवासी संगीत को उसके सही सम्मान तक पहुँचाना। ‘रिदम ऑफ़ द अर्थ’ एक आंदोलन है, एक यात्रा…

    Divendra Singh · 5 मिनटलेख
  3. गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

    आत्मनिर्भर भारत अभियान: स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए महोत्सव शुरू

    लखनऊ में 10 दिवसीय खादी महोत्सव-2025 की शुरुआत, 160 से अधिक उद्यमियों एवं इकाइयों द्वारा उत्पादों का प्रदर्शन, युवाओं को बांटे गए…

    Gaon Connection Support · 1 मिनटलेख