शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

पेंशन योजना का इस तरह दिव्यांग उठाएं लाभ, ऑनलाइन करें आवेदन

· · 2 मिनट

पेंशन योजना का इस तरह दिव्यांग उठाएं लाभ, ऑनलाइन करें आवेदन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने विकलांग पेंशन योजना 2016 में घोषणा की थी राज्य सरकार ने एकीकृत पेंशन पोर्टल sspy-up.gov.in के माध्यम से विकलांग पेंशन योजना ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुका है। इस योजना के तहत आवेदक जो शारीरिक रूप से विकलांग हैं उसे सरकार द्वारा पेंशन के रूप में वित्तीय सहायता मिलेगी। विकलांग योजना के तहत शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के लिए सरकार 500/- रुपए प्रतिमाह प्रदान करेगी। विकलांग पेंशन योजना यूपी ऑनलाइन आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए हैं।

विकलांग पेंशन योजना की पात्रता

  • विकलांग को उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक को 40 प्रतिशत विकलांग होना चाहिए।
  • ऐसे व्यक्ति जो पुराने पेंशन, विधवा पेंशन या कोई अन्य पेंशन जैसी कोई पूर्व पेंशन प्राप्त कर रहे हैं, वे इस पेंशन के लिए पात्र नहीं होंगे।
  • यदि विकलांग व्यक्ति तीन पहिया या चार पहिया या किसी भी वाहन का मालिक है इस पेंशन के लिए योग्य नहीं है।
  • विकलांग लोगों को जो किसी भी सरकारी क्षेत्र में काम कर रहे हैं, इस पेंशन योजना के लाभ लेने के लिए पात्र नहीं हैं।

जरूरी कागजात

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रामाण पत्र
  • 40 प्रतिशत विकलांगता प्रमाण पत्र आदि

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

ग्रामीण क्षेत्रों में आवेदक ग्राम सभा और शहरी क्षेत्रों में आवेदक जिला विकलांग कल्याण अधिकारी को आवेदन कर सकता है। सभी योग्य आवेदक आधिकारिक वेबसाइट http://sspy-up.gov.in के माध्यम से भी अपने आवेदन पत्र भर सकते हैं। इन तरीकों से आवेदक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग एजेंट बनकर कर सकते हैं अच्‍छी कमाई, ऐसे करें आवेदन

विकलांग पेंशन योजना पंजीकरण

  • चरण 1 – उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट sspy-up.gov.in पर जाना होगा।
  • चरण 2 – उम्मीदवारों को होमपेज के “हैंडीकैप पेंशन” लिंक पर क्लिक करना होगा
  • चरण 3 – अब उम्मीदवार “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 4 – उम्मीदवार “नया फॉर्म” लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 5 – विकलंग पेंशन योजना यूपी ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म खुलेगा।
  • चरण 6 – आवेदन पत्र में सभी आवश्यक जानकारी भरें।
  • चरण 7 – अब “Save” बटन पर क्लिक करें।

ये ख़बरें भी हैं आप के काम की यदि आपके पास नहीं है वोटर आईडी कार्ड, तो घर बैठे ऐसे बनवाएं मतदाता पहचान पत्र

सरकार दे रही है सोलर लैम्प फैक्ट्री लगाने का मौका, ऐसे करें अप्लाई

किसान ऐसे उठा सकते हैं बायोगैस संयंत्र योजना का लाभ, सरकार देती है भारी सब्सिडी

जानिए क्या है मुखबिर योजना, मुखबिर बनने पर दो लाख रुपये तक का मिलेगा इनाम

यूपी : ट्रांसफार्मर फुंका हो या टूटा हो तार , इन नंबर पर बिजली विभाग से करें शिकायत

नोट- खेती में काम आने वाली मशीनों और जुगाड़ के बारे में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख