शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

रात भर जागने की आदत बन सकती है बड़ी परेशानी

· · 3 मिनट

रात भर जागने की आदत बन सकती है बड़ी परेशानी

लखनऊ। बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण अब नींद न आने की बीमारी यानि अनिद्रा शहरों के साथ ही गाँव में भी पहुंच रही है।

अच्छे स्वास्थ्य के लिए सात से आठ घंटें की नींद बहुत जरूरी है। नींद न पूरी होने पर चिड़चिड़ापन, आंखों के नीचे कालापन, चेहरे पर झुर्रियां आदि भी हो जाती हैं।

नींद न आने के कई कारण हो सकते हैं, इसके बारे में लखनऊ की मनोवैज्ञानिक डॉ नेहा आनन्द बताती हैं कि नींद न आना एक बीमारी है, जिसे लोग हल्के में लेते हैं लेकिन धीरे-धीरे ये बड़ी परेशानी बन जाती है। ये हर उम्र की समस्या है बस उनके कारण अलग हैं-

कारण

टीवी या मोबाइल का देर रात तक इस्तेमाल

तनाव

कई बार हम किसी बात को लेकर तनाव में होते हैं या बार बर वही सोचते हैं ऐसे में भी नींद नहीं आती। ये दिक्कत रात में ज्यादा होती है क्योंकि दिनभर हम काम में व्यस्त होते हैं और रात को खाली समय में बातें दिमाग में आती हैं। इसके लिए दूसरों से बातें शेयर करें जिससे तनाव न हो जहां तक हो अपने आप को व्यस्त रखें और सोने से पहले ज्यादा न सोचें।

नशे की लत

सिगरेट, शराब या गुटखा आदि का नियमित सेवन से भी अनिद्रा की समस्या आती है। ज्यादा नशा करने और नशा न मिलने की वजह से भी नींद नहीं आती है। अल्कोहल से आपके सोने की दिनचर्या पर भी असर पड़ता है। इसे पूरे दिन चिड़चिड़ापन और थकान रहती है। रात में सोने से पहले दूध पिएं, जिससे अच्छी नींद आएगी।

चाय या कॉफी

चाय-कॉफी को नींद का दुश्मन समझा जाता है। बहुत ज्यादा सेवन स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है। इसलिए रात को सोने से पहले तो बिल्कुल भी चाय या कॉफी की आदत न डालें। इसके अलावा दिन में भी दो या तीन से ज्यादा बार न पिएं।

मेरे पास कई बार ऐसे मरीज भी आते हैं जो दिनभर काम करके थके होते हैं, सोना चाहते हैं फिर भी उन्हें नींद नहीं आती। ऐसे में उन्हें थोड़ा सा अपनी जीवनशैली को बदलने की जरूरत होती है। युवाओं में आजकल ये बीमारी सबसे ज्याइदा हो रही है और इसका कारण मोबाइल, फेसबुक और व्हाट्सएप है, जो उनके पूरी लाइफस्टाइल को बदल रहा है। इनका इस्तेमाल एक निश्चित समय तक करें।

डॉ. नेहा आनंद

समय निर्धारित करें

कई बार ये भी देखा जाता है कि सोने या उठने का कोई निर्धारित समय न होना भी पूरा रूटीन खराब कर देता है। जल्दी सोने और उठने की आदत डालें। ऐसा करने से आपको खुद ही अंतर दिखेगा, दिनभर ताजगी रहेगी। सुस्ती या थकान भी कम होगी। सही दिनचर्या पूरे दिनभर के काम पर असर डालती है।

क्या करें

संतुलित आहार

खानपान हमारे हर चीज पर असर डालता है। रात का खाना हमेशा हल्का होना चाहिए। सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध लें, इससे नींद अच्छी आती है। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं ये अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।

तलवे की मसाज

सोने से पहले हाथ- पैर साफ करें और फिर अपने तलवों की मसाज करें। अच्छी नींद के लिए रोज सोने से पहले इस मसाज से आपकी अनिद्रा की समस्या दूर हो जाएगी। इससे रक्त का संचार सही से होता है।

व्यायाम

सोने से पहले हल्के फुल्के व्यायाम करें। कुछ योग ऐसे हैं जिनसे अनिद्रा की बीमारी दूर होती है, जैसे शवासन, वज्रासन, भ्रामरी प्राणायम आदि। इन्हें नियमित रूप से करने से नींद अच्छी आती है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख