शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
रूरल टीवी

गुजरात: कोरोना की मार झेल रहे किसानों पर मौसम की दोहरी मार

· · 1 मिनट

गुजरात: कोरोना की मार झेल रहे किसानों पर मौसम की दोहरी मार

लॉकडाउन की मार झेल रहे किसानों पर बारिश आफत बनकर बरसी है। गुजरात के सौराष्ट्र में किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। अमेरली, सुरेंद्र नगर, राजकोट, भावनगर, जूनागढ़ जैसे जिलों में तेज बारिश हुई।

अमरेली समेत कई जिलों में आम की फसल को काफी नुकसान हुआ है, बारिश के साथ आयी आंधी में कई पेड़ भी गिर गए। भारत के कई राज्यों में प्री-मॉनसून सीजन में अलग-अलग इलाकों में बारिश का दौर जारी है। मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के अनुसार 29 मई तक देश में प्री मॉनसून में 26 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। मार्च और अप्रैल के बाद मई महीने की शुरुआत बारिश से हुई है, जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। मार्च में बारिश से सब्जियों और गेहूं की फसलों को नुकसान हुआ तो अप्रैल में गेहूं कटाई प्रभावित हुई। तेज आंधी के चलते कई जगह फसलों को नुकसान हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मई महीने में देश के अलग-अलग पॉकेट में बारिश का दौर 10 मई तक जारी रह सकता है।

ये भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर से लेकर केरल तक तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर, यूपी में बुजुर्ग दंपति समेत 3 की मौत

और पढ़िए

  1. रूरल टीवी

    AI बताएगा मिट्टी की सेहत, खड़ी फ़सल की पैदावार और लगने वाले रोग

    अब आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस बताएगा मिट्टी की सेहत, खड़ी फ़सल की पैदावार और उसमें लगने वाले रोग।

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. रूरल टीवी

    गाँव टॉप ट्रेंड्स: अखरोट की खेती, साल भर डिमांड वाली फ़सल

    गाँव टॉप ट्रेंड्स में अखरोट की खेती: वह फ़सल जिसकी बाज़ार में साल भर डिमांड बनी रहती है।

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  3. रूरल टीवी

    सब कुछ है मेले के इस पुराने फ़ोटो स्टूडियो में

    गाँव के मेले में सजा एक पुराना फ़ोटो स्टूडियो, जहाँ तस्वीर खिंचवाने का हर सामान मौजूद है।

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख