शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

कमजोर मांग से चना वायदा कीमतों में गिरावट

· · 1 मिनट

कमजोर मांग से चना वायदा कीमतों में गिरावट

नई दिल्ली। हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को चना की कीमत 0.47 प्रतिशत की हानि के साथ 4,196 रुपए प्रति कुंतल हो गई। ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली होने के कारण भी कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।

नसीडीईएक्स में चना के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 20 रुपए अथवा 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,196 रुपए प्रति कुंतल रह गई जिसमें 30,470 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी प्रकार चना के अप्रैल महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 27 रुपए अथवा 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,225 रुपए प्रति कुंतल रह गई जिसमें 14,010 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि पर्याप्त स्टॉक के मुकाबले हाजिर मांग घटने के कारण व्यापारियों द्वारा सौदों का आकार कम करने से मुख्यत: चना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

यह भी पढ़ें-5 लाख टन तक घट सकता है चीनी उत्पादन, उत्तर प्रदेश की वजह से पड़ा असर

(भाषा से इनपुट)

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख