शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्राउंड एक्टिवेशन

सरकारी बोरियों में मिला गेहूं, आढ़त सीज

· · 1 मिनट

सरकारी बोरियों में मिला गेहूं, आढ़त सीज

आभा मिश्रा, स्वयं कम्युनिटी जर्नलिस्ट

कन्नौज। एक आढ़ती के यहां खाद्य एवं रसद विभाग की बोरियों में भरे गेहूं मिलने पर आढ़त को सीज कर दिया गया है। अस्थाई रूप से लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया। विभाग ने आढ़ती को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

कृषि मंडी समिति कन्नौज के सचिव डॉ. आदित्य यादव ने बताया, ‘‘तिर्वा कृषि उपमंडी समिति पर नियाशा, बजरंगबली ट्रेडिंग कंपनी सतीश चंद्र की आढ़त पर सरकारी बोरियों में गेहूं भरा होने की सूचना मिली थी। मौके पर खाद्य एवं रसद विभाग 2013-14 की 500 बोरियों में गेहूं भरा मिला। करीब 200 क्विंटल गेहूं खुले में रखा गया था।’’

ये भी पढ़ें- मेरठ में इस साल दोगुनी हुई गेहूं की खरीद

यादव ने बताया, ‘‘ब्यौरा मांगने पर आढ़ती सतीश दुकान बंद कर भाग गए। लिहाजा दुकान को सीज कर दिया गया है। एसडीएम तिर्वा को सूचना दी गई है। अस्थाई रूप से लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। नोटिस जारी स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण नहीं देने पर लाइसेंस स्थाई रूप से निलंबित कर दिया जाएगा।’’

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्राउंड एक्टिवेशन

    “हमारे बारे में कोई जानने की कोशिश ही नहीं करता, इसलिए अब हम खुद बनेंगे अपने समुदाय की आवाज”

    एलजीबीटी समुदाय के पास अपनी तमाम कहानियाँ हैं जिन्हें अब तक मीडिया में प्रमुखता से जगह नहीं मिली है। सामुदायिक पत्रकारिता के…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख
  2. ग्राउंड एक्टिवेशन

    इनके पास हैं हजारों खबरें जो कभी मीडिया तक नहीं पहुंच पाईं

    भारत के गाँव किस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, वो कौन लोग हैं जो वर्षों से गुमनाम होकर बदलाव की…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख