शनिवार, 28 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
स्कूल कनेक्शन

“बच्चों ने बदला सोचने का नज़रिया”

विनीत कुमार मिश्र, कानपुर देहात के उच्च प्राथमिक विद्यालय अंता के प्रधानाध्यापक हैं, टीचर्स डायरी में अपना अनुभव साझा कर रहे हैं।

· · 2 मिनट

"बच्चों ने बदला सोचने का नज़रिया"

जब मैंने स्कूल में ज्वाइन किया था, मौलिक नज़रिया यही था कि यहाँ कुछ भी सम्भव नहीं। शैक्षिक स्तर से लेकर भौतिक परिवेश तक, सब कुछ उदासीन सा था। मेरा मन विचलित हो उठा।

शुरुआत के कई दिन तो ऐसा लगे कि यहाँ क्या ही कर पाउँगा मैं। हताशा में खाने का डिब्बा तक खोलने का दिल न करे। पर जब कुछ ही दिनों में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से लगाव बढ़ने लगा तो बस, मन दृढ़ संकल्पित हो गया कि यदि इच्छा शक्ति प्रबल हो, तो अकेला चना भी भाड़ फोड़ सकता है।

और उसी दिन से मैंने दिन रात अनवरत प्रयास शुरू कर दिए। उच्च अधिकारियों से सँपर्क करके, ग्राम पँचायत को विश्वास में लेकर कायाकल्प पूरा करवाया।

365527-government-upper-primary-school-kanpur-dehat-teacher-vivek-mishra-education-for-all-girl-education-1
365527-government-upper-primary-school-kanpur-dehat-teacher-vivek-mishra-education-for-all-girl-education-1

बच्चों के लेखन-पठन कौशल पर ध्यान दिया। विद्यालय में विज्ञान कक्ष, गणित कक्षा, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास शुरू किया। सभी कक्षा को सुँदर करके रोचक और आकर्षक बनाया। साथ ही, बालिका शिक्षा पर ज़ोर देते हुए मीना टोली को सक्रिय किया।

लगातार घरों से सम्पर्क करके बालिका नामांकन में न सिर्फ़ वृद्धि की, बल्कि ये भी सुनिश्चित किया कि कक्षा आठ पास करने के बाद लड़कियों का दाखिला कक्षा 9 में ज़रूर हो जाए। ताकि उनकी पढ़ाई में बाधा पैदा न हो।

साथ ही, नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा, संचारी रोग बचाव, पर्यावरण संरक्षण आदि राष्ट्रीय मुद्दों पर धरातल पर उतर कर प्रयास जारी है। अभी भी, रिवार सर्वेक्षण घर- घर जा कर कर रहा हूँ । ताकि कोई भी बच्चा, शिक्षा से दूर न रह पाए।

इन उपलब्धियों ने मुझे और अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए अधिक सजग कर दिया है। भविष्य में, मैं हर वो प्रयास करने को तत्पर हूँ, जिससे अपने विद्यालय को शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलकूद, संस्कृति सभी में आगे कर सकूँ।

आप भी टीचर हैं और अपना अनुभव शेयर करना चाहते हैं, हमें connect@gaonconnection.com पर भेजिए

साथ ही वीडियो और ऑडियो मैसेज व्हाट्सएप नंबर +919565611118 पर भेज सकते हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Bihar Student Credit Card: 12वीं के बाद पढ़ाई के लिए कैसे मिलेगा ₹4 लाख तक का लोन, जानें पात्रता, कोर्स और आवेदन का तरीका

    बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 2030-31 तक छात्रों को आर्थिक सहायता देने के लिए जारी रहेगी। इस पहल के तहत, विद्यार्थी ₹4…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    BPSC TRE 4.0: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से शुरू होगें आवेदन

    बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती का चौथा चरण शुरू किया है, जिसमें कुल 32,388 शिक्षक पदों के लिए विज्ञापन जारी…

    Umang Shukla · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    Bihar Vidyarthi Sahayog Portal: शिकायत करें बेझिझक, पहचान रहेगी गोपनीय, 11वें दिन नोटिस और 30 दिन में समाधान

    बिहार सरकार ने विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनने के लिए एक नया विद्यार्थी सहयोग पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम…

    Mansi Tripathi · 3 मिनटलेख