गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
स्कूल कनेक्शन

टीचर्स डायरी: ‘जिस सरकारी स्कूल में मैंने पढ़ाई की, आज उसी स्कूल में टीचर हूं’

कुमारी उपासना उत्तर प्रदेश के हाथरस के माहो प्राथमिक विद्यालय की टीचर हैं, इसी स्कूल से उन्होंने पढ़ाई भी की थी, इसलिए ये स्कूल उनके लिए और भी खास है। टीचर्स डायरी में उपासना अपना अनुभव साझा कर रही हैं।

· · 2 मिनट

टीचर्स डायरी: 'जिस सरकारी स्कूल में मैंने पढ़ाई की, आज उसी स्कूल में टीचर हूं'

एक से पांचवीं तक मैंने इसी स्कूल में पढ़ाई की थी और साल 2018 से इसमें टीचर हूं, इसलिए ये स्कूल मेरे लिए बहुत खास है। जब मैं पढ़ती थी तब जो सुविधाएं हमारे पास नहीं थीं, वो मैंने बच्चों के लिए उपलब्ध कराईं हैं।

पहले की चीजों को देखते हुए मैंने अपने स्कूल के नियमों मे काफी बदलाव किया है। उस समय सारे बच्चे चटाई पर बैठते थे, हर कोई यूनिफार्म में न आता, तब मैंने सोचा कि जो मेरे समय में नहीं हो पाया वो आज करूंगी

बदलाव के लिए मैंने ने अपने स्कूल को अनुशासन मे ढालना शुरु किया, जिससे बच्चे जिज्ञासा के साथ पढाई करें और बच्चों को पता चले कि पढ़ाई का जिन्दगी में सबसे अहम रोल है। बच्चे अक्सर पढाई से भागते थे जिसको देखते हुए मैंने बच्चों को उनके अनुसार पढ़ाना शुरू किया, अपने मोबाइल फोन के जरिए बच्चों को तरीके वीडियो दिखाकर पढ़ाती हूं।

364579-gaon-moment-2023-04-07t175646249
364579-gaon-moment-2023-04-07t175646249

बच्चों को गाना गाकर उन्हें डांस कराकर उनके अन्दर की प्रतिभाएं भी बाहर लाती हूं। खेल खेल के माध्यम से बच्चों को पढ़ाती हूं और नयी चीजे भी सिखाती हूं। बच्चों को एक ग्रुप बनाकर साथ में बैठाकर पढ़ाना, स्पीकर के साथ पढ़ाना, बच्चों को कहानियों के जरिए पढ़ाना, जिनसे बच्चे सुनने के साथ-साथ सीखते भी हैं, जिन बच्चों को लिखना नहीं आता उन्हें अपने हाथों से लिखवाकर लिखना सिखाती हूं।

Also Read: टीचर्स डायरी – ‘खेल-खेल में पढ़ाई के साथ ही बच्चों को ट्रॉफी जिताने तक का अनोखा सफर’

बच्चों के साथ घुल मिलकर उन्हें अपना दोस्त बनाकर पढ़ाती हूं , जिससे बच्चे अपनी बातें कहने मे या कुछ पूछने में झिझक महसूस नहीं करते हैं। मैं गाँव में ही रहती हूं तो बच्चों के माता-पिता से भी मुलाकात होती रहती है।

पहले स्कूल में पैरेंट्स-टीचर मीटिंग नहीं होती थी, अब वो भी मैंने स्कूल में शुरू कर दिया है। अब तो बच्चे छुट्टी लेने के लिए खुद से हिंदी में अप्लीकेशन भी लिखकर देते हैं। अब किसी एक दिन स्कूल न जाओ तो बच्चे कहते हैं कि मैम स्कूल क्यों नहीं आयी थी।

Also Read: टीचर्स डायरी: “बच्चों को गणित पढ़ाने का अनोखा तरीका, दूसरे स्कूलों ने भी अपनाया यह नवाचार”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Bihar Student Credit Card: 12वीं के बाद पढ़ाई के लिए कैसे मिलेगा ₹4 लाख तक का लोन, जानें पात्रता, कोर्स और आवेदन का तरीका

    बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 2030-31 तक छात्रों को आर्थिक सहायता देने के लिए जारी रहेगी। इस पहल के तहत, विद्यार्थी ₹4…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    BPSC TRE 4.0: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से शुरू होगें आवेदन

    बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती का चौथा चरण शुरू किया है, जिसमें कुल 32,388 शिक्षक पदों के लिए विज्ञापन जारी…

    Umang Shukla · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    Bihar Vidyarthi Sahayog Portal: शिकायत करें बेझिझक, पहचान रहेगी गोपनीय, 11वें दिन नोटिस और 30 दिन में समाधान

    बिहार सरकार ने विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनने के लिए एक नया विद्यार्थी सहयोग पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम…

    Mansi Tripathi · 3 मिनटलेख