गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
स्कूल कनेक्शन

टीचर्स डायरी: “बच्चों के साथ फर्श पर ही बैठकर पढ़ाता हूँ, जिससे बना रहे एक कनेक्शन”

अनुराग चतुर्वेदी उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के प्राथमिक विद्यालय कछपुरा में सहायक अध्यापक हैं, टीचर्स डायरी में वो अपने उन अनुभवों को्र साझा कर रहे हैं जिनसे स्कूल से बच्चों का लगाव और गहरा हो गया।

· · 2 मिनट

टीचर्स डायरी: "बच्चों के साथ फर्श पर ही बैठकर पढ़ाता हूँ, जिससे बना रहे एक कनेक्शन"

मैं बच्चों के बीच फर्श पर बैठकर उन्हें पढ़ाता हूँ ,जिससे बच्चों का और मेरा कनेक्शन हमेशा जुड़ा रहे। मेरे क्लास के बच्चे अभी कक्षा एक में पढ़ते हैं तो उनके लिए सारी चीजे नई हैं। इसलिए उन्हें खास ढंग से पढ़ाना होता है। बाकी प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को पहले घर में बहुत सारी चीजें सीखा दी जाती हैं, लेकिन हमारे यहाँ बच्चे स्कूल में आकर ही सीखते हैं। बच्चों के साथ बैठकर पढ़ाने से बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ता है।

एक ऐसा वाक्या है जो आज भी मुझे याद है। स्कूल मे लंच के समय मे दो बच्चियाँ लंच नहीं कर पायी थीं, तब मुझे लगा बच्चों ने खाना नहीं खाया तो कैसे चलेगा। मैंने अपना लंच बॉक्स उठाकर उन्हें दिया। पहले तो बच्चे खाना खाने को तैयार नहीं थे, फिर मेरे मनाने के बाद बच्चों ने लंच तो कर लिया उसके बाद छुट्टी के पहले दोनों घर जाकर वहां से मेरे लिए खाना बनवाकर ले आयी। और बोला सर आप भी खा लीजिए। मुझे उन बच्चियों की बातें बहुत अच्छी लगीं कि मैंने बच्चों को खाना खिलाया तो बच्चों ने भी मेरा ध्यान रखा। वो पल मेरे लिए बहुत खास था।

365241-government-primary-school-farrukhabad-uttar-pradesh-teacher-students-positive-story-1
365241-government-primary-school-farrukhabad-uttar-pradesh-teacher-students-positive-story-1

स्वास्थ्य विभाग और अखबार के ज़रिए तम्बाकू, पान मसाला से नुकसान के बारे मे मैंने कई जानकारी जुटाई। मुझे लगा बच्चों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए। मैंने स्कूल के बच्चों को तम्बाकू से होने वाले नुकसान की जानकारी दी, कैसे इसके प्रयोग से कई तरह की बीमारियाँ हो जाती हैं? कैसे इन हानिकारक पदार्थों से दूर रहना चाहिए? इन जानकारी से बच्चों पर काफी असर पड़ा। आज वो अपने घरों में जाकर परिवार वालों को इससे दूर रहने को कहते हैं।

Also Read: टीचर्स डायरी: “जब बीमार पिता की मदद के लिए दुकान पर बैठी बच्ची ने पास की परीक्षा”

जैसा कि अनुराग चतुर्वेदी ने गाँव कनेक्शन की इंटर्न अंबिका त्रिपाठी से बताया

आप भी टीचर हैं और अपना अनुभव शेयर करना चाहते हैं, हमें connect@gaonconnection.com पर भेजिए

साथ ही वीडियो और ऑडियो मैसेज व्हाट्सएप नंबर +919565611118 पर भेज सकते हैं।


और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Bihar Student Credit Card: 12वीं के बाद पढ़ाई के लिए कैसे मिलेगा ₹4 लाख तक का लोन, जानें पात्रता, कोर्स और आवेदन का तरीका

    बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 2030-31 तक छात्रों को आर्थिक सहायता देने के लिए जारी रहेगी। इस पहल के तहत, विद्यार्थी ₹4…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    BPSC TRE 4.0: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से शुरू होगें आवेदन

    बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती का चौथा चरण शुरू किया है, जिसमें कुल 32,388 शिक्षक पदों के लिए विज्ञापन जारी…

    Umang Shukla · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    Bihar Vidyarthi Sahayog Portal: शिकायत करें बेझिझक, पहचान रहेगी गोपनीय, 11वें दिन नोटिस और 30 दिन में समाधान

    बिहार सरकार ने विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनने के लिए एक नया विद्यार्थी सहयोग पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम…

    Mansi Tripathi · 3 मिनटलेख