गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
रूरल टीवी

मेघदूत ऐप से घर बैठे किसानों को मिलेगी खेती और मौसम की सारी जानकारी

·

WhatsApp

कई बार किसान सुबह फसल की सिंचाई करते हैं और शाम को बारिश हो जाती है, ऐसे में इस ऐप की सहायता से किसानों को घर बैठे सारी जानकारी मिलेगी। इस ऐप का नाम है ‘मेघदूत ऐप‘, जिसे कृषि मंत्रालय और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने मिलकर जारी किया किया है। मौसम के साथ ही इस ऐप में खेती किसानी और पशुपालन की भी सारी जानकारियां मिलती हैं।

इस ऐप से बारिश कब होने वाली है, आपके इलाके का मौसम कैसा रहने वाली है, कब कौन सी फसल की बुवाई करनी है, ऐसी कई जानकारियां मिलती हैं। जैसे कि रबी की फसलों की बुवाई में कौन से राज्य में कौन से जिले में किसान फसल की कब बुवाई कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए किसानों को उनके क्षेत्र के हिसाब से मौसम आधारित जानकारी और खेती किसानी व पशुपालन संबंधित जानकारी उनकी क्षेत्रीय भाषा में मिलती है। इस ऐप के जरिए किसान अपनी फसल और पशुओं की देखभाल कर सकते हैं।

341515-mvimg20190625222742-scaled
341515-mvimg20190625222742-scaled

इस ऐप में हफ्ते में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को सारी जानकारी अपडेट होती है, ऐप में फिलहाल देश के डेढ़ सौ जिलों की जानकारियां हैं, आने वाले समय में ये देश भर के सभी जिलों के लिए उपलब्ध होगा।

ऐसे काम करता है ऐप

मेघदूत की खूबियां आपने जान ली, चलिए आपको बताते हैं, ये काम कैसे करेगा, सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर में जाकर इसे डाउनलोड करना होता है। इसके बाद साइनअप करना होगा, इसमें नाम, मोबाइल नंबर, भाषा, जेंडर, स्टेट और जिला चुनना होगा, बस साइन अप हो जाएगा, अब आपको अपने प्रदेश और जिले के हिसाब से आपको सारी जानकरियां मिलने लगेंगी।

ये भी पढ़ें : किसान संचार: मौसम के पूर्वानुमान की सही जानकारी किसानों को ऐसे पहुंचा रही फायदा

रूरल टीवी के और वीडियो →