शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

गोवावासियों ने हमें कुछ कर दिखाने का आखिरी मौका दिया है: दिग्विजय

· · 1 मिनट

गोवावासियों ने हमें कुछ कर दिखाने का आखिरी मौका दिया है: दिग्विजय

पणजी (भाषा)। गोवा विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रुप में उभरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आज कहा कि गोवा के लोगों ने उन्हें कुछ कर दिखाने का आखिरी मौका दिया है।

कांग्रेस ने गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा में 17 सीटें हासिल की हैं जबकि भाजपा को 13 सीटें मिलीं और शेष दस सीटें गोवा फॉरवर्ड, महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी और निर्दलीयों को मिली हैं।

राजनीति से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

सिंह ने आज सुबह ट्विटर पर कहा, ‘‘कांग्रेस को भी यह समझना चाहिए कि गोवा के लोगों ने उन्हें या तो कुछ कर दिखाने या फिर समाप्त हो जाने का आखिरी मौका दिया है। ईश्वर हमारी मदद करे।” कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने वर्ष 2012 में गोवा चुनाव में मिली पार्टी की हार का स्पष्ट जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हमने सबक सीख लिया है। भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम गोवा एवं गोवावासियों के लिए ईमानदारी से काम करेंगे।”

उन्होंने कहा, ‘‘हमने हमारा सबक सीख लिया है। वर्ष 2017 से 2012 में की गई गलतियां दोहराई नहीं जाएंगी। हम तय समय में वादों को पूरा करेंगे।” सिंह ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘हमें खंडित जनादेश मिला है, ऐसे में हम हमारे घोषणा पत्र में किए गए मूल वादों को लेकर समझौता किए बिना सभी गैर भाजपाई विधायकों का समर्थन हासिल करने की कोशिश करेंगे।”

भाजपा नेता मनोहर पर्रिकर के सरकार गठन की दौड़ में होने संबंधी बयान का अप्रत्यक्ष जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मेरी सहानुभूति मनोहर पर्रिकर के साथ है। हम कभी हार नहीं मानने वाली उनकी भावना के लिए उन्हें श्रेय देते हैं।”

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख