शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

कांग्रेस 23 जनवरी को जारी करेगी गोवा का चुनावी घोषणापत्र

· · 1 मिनट

पणजी (भाषा)। कांग्रेस पार्टी गोवा का चुनावी घोषणा पत्र 23 जनवरी को जारी करेगी। इसे पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया जारी करेंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सचिव गिरीश चोडणकर ने बताया, ‘‘हमारे नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया 23 जनवरी को गोवा राज्य विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी करेंगे।” कांग्रेस गोवा की 40 में से 37 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने घोषणापत्र बनाने के लिए लोगों की राय जाननी शुरु कर दी है।

उन्होंने बताया, ‘‘लोगों से लिखित में और सोशल मीडिया के जरिये मिले सुझावों के बाद घोषणापत्र समिति गठित किया गया। यह पूरी तरह से जनकेंद्रित है।” हालांकि अभी घोषणापत्र को ब्यौरे को गुप्त रखा गया है, लेकिन चोडणकर ने संकेत दिए हैं कि इसमें कैसिनों पर प्रतिबंध, गोवा को विशेष राज्य का दर्जा, अल्पसंख्यकों के लिए विशेष आयोग और रोजगार सृजन जैसे मुद्दे शामिल हो सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि पार्टी ने पिछले साल अक्तूबर में BJP सरकार के खिलाफ आरोपपत्र जारी किया था, जिसमें राज्य सरकार पर शिक्षा का माध्यम विवाद, लौह अयस्क खनन के बंद होने, क्षेत्रीय योजना को अंतिम रुप देने में विफल होने और कैसिनो को मांडोवी नदी से बाहर स्थानांतरित कर लोगों का रोजगार छीनने जैसे आरोप लगाये थे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख