शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
स्कूल कनेक्शन

टीचर्स डायरी: ‘फीस की वजह से किसी बच्चे की पढ़ाई न छूट जाए बस मेरी यही कोशिश है’

महानंद बाजपेई सामाजिक विज्ञान और अर्थशास्त्र के अध्यापक हैं। उन्होने भारतीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय उमरिया में पढ़ाना शुरू किया था। अब यह इंटर कालेज है और इसका नाम भारतीय इंटर कालेज है। इसका नाम 2001 से बदला गया है। महानंद बाजपेई टीचर्स डायरी में आज अपना किस्सा साझा कर रहे हैं।

· · 2 मिनट

टीचर्स डायरी: 'फीस की वजह से किसी बच्चे की पढ़ाई न छूट जाए बस मेरी यही कोशिश है'

मेरे पास स्कूल जाने का साधन मेरी साइकिल है। मैं अपने गाँव रजवापुर से लगभग 15 किलोमीटर दूर उमरिया तक साइकिल से पढ़ाने जाता हूं। वैसे तो एक कच्चा रास्ता भी विद्यालय जाने के लिए है जिससे दूरी केवल 10 किलोमीटर ही रह जाती है लेकिन बारिश में यह रास्ते बंद हो जाते हैं। मैंने 1991 से पढ़ाना शुरू किया था।

मैं इस बात से काफी चिंतित रहता था कि बच्चे बीच में स्कूल क्यों छोड़ देते हैं। सच में यह कितना अजीब सा लगता है कि अगर कोई बच्चा फीस की वजह से स्कूल छोड़ दे। मुझे याद है कि जब मैंने एक बच्चे की कुछ फीस भी भरी थी। और तो और बहुत से बच्चे दो दो साल बाद तक फीस भर सके लेकिन मैंने कभी उन्हे स्कूल छोड़ने नहीं दिया।

मेरे स्कूल में आसपास के गाँव के बच्चे पढ़ने आया करते हैं। मुझे इस बात का पता चला कि बहुत से बच्चों के घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। मैं किसी को आर्थिक मदद तो नहीं कर सकता लेकिन उन्हे फीस की वजह से पढ़ाई छोड़ने से जरूर रोक सकता हूं।

364345-gaon-moment-2023-03-30t190949711
364345-gaon-moment-2023-03-30t190949711

पिछले दिनों मेरी एक छात्रा की पढ़ाई को लेकर मुझे संदेह हुआ। मुझे यह लग रहा था कि यह फीस की वजह से विद्यालय छोड़ सकती है। मुझे आसपास से पता चला कि उसके पिता दुर्घटना में घायल हो गए हैं इसकी वजह से वह फीस फिलहाल नहीं दे पायेंगे।

मैं छुट्टी होते ही उसके घर पहुंच गया। मैंने उसके घर बात की। घर वाले वास्तव में उसकी पढ़ाई बंद कर देना चाहते थे। मैंने उसके घर वालों को समझाया। फीस की वजह से विद्यालय छोड़ देना कभी समस्या का समाधान नहीं हो सकता है।

Also Read: टीचर्स डायरी: ‘जब गाँव के बच्चों ने अखबार और पत्तों से बने कपड़े पहनकर किया फैशन शो’ जैसे तैसे उसके घर वाले राजी हुए और उस बेटी को और पढ़ाई के लिए मौका मिल गया। मैंने अपने शिक्षक जीवन में ऐसे बच्चों की मदद करके हमेशा बहुत सकून पाया है। यह बात भी सत्य है कि हमारा वेतन उन्ही बच्चों की फीस से निकलता है।

मैंने महज 50 रुपये पारिश्रमिक पर पढ़ाना शुरू किया था। मैं अपने विद्यालय और छात्र बच्चों के लिए पूरी तरीके से समर्पित हूं। मेरे पास खुद का बहुत संघर्ष रहा है फिर भी एक शिक्षक होने के नाते मेरे लिए हर बच्चे की शिक्षा सबसे अनिवार्य है।

स्कूल की पढ़ाई पूरी होने के बाद बहुत से बच्चों ने फीस जमा की यानी वह कई साल फीस ही नहीं भर सके। मैं जिस बच्चे की फीस या फ़ार्म फीस भर देता हूं तो मैं यह कभी नहीं सोचता कि मेरे पैसे वापस मिलेंगे कि नहीं। मैं इसे अपना कर्तव्य समझता हूं।

Also Read: टीचर्स डायरी: जब एक टीचर की ज़िद से बच्ची की आँखों का बेहतर इलाज हो पाया आप भी टीचर हैं और अपना अनुभव शेयर करना चाहते हैं, हमें connect@gaonconnection.com पर भेजिए

साथ ही वीडियो और ऑडियो मैसेज व्हाट्सएप नंबर +919565611118 पर भेज सकते हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Bihar Student Credit Card: 12वीं के बाद पढ़ाई के लिए कैसे मिलेगा ₹4 लाख तक का लोन, जानें पात्रता, कोर्स और आवेदन का तरीका

    बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 2030-31 तक छात्रों को आर्थिक सहायता देने के लिए जारी रहेगी। इस पहल के तहत, विद्यार्थी ₹4…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    BPSC TRE 4.0: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से शुरू होगें आवेदन

    बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती का चौथा चरण शुरू किया है, जिसमें कुल 32,388 शिक्षक पदों के लिए विज्ञापन जारी…

    Umang Shukla · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    Bihar Vidyarthi Sahayog Portal: शिकायत करें बेझिझक, पहचान रहेगी गोपनीय, 11वें दिन नोटिस और 30 दिन में समाधान

    बिहार सरकार ने विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनने के लिए एक नया विद्यार्थी सहयोग पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम…

    Mansi Tripathi · 3 मिनटलेख