गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

तमिलनाडु के मदुरै मल्ली जैसे कई फूलों की खुशबू से महकेंगे दुबई और अमेरिका

तमिलनाडु के मशहूर जीआई प्रमाणित मदुरै मल्ली और दूसरे कई तरह के पारंपरिक फूलों जैसे बटन गुलाब, लिली, चमंथी और मैरीगोल्ड की पहली खेप संयुक्त राज्य अमेरिका और दुबई को निर्यात की गई।

· · 2 मिनट

तमिलनाडु के मदुरै मल्ली जैसे कई फूलों की खुशबू से महकेंगे दुबई और अमेरिका

अमेरिका, दुबई जैसे देशों में रहने भारतियों को हर दिन ताजे फूल मिलते रहे, इसके लिए कई तरह के फूलों के निर्यात की शुरूआत की गई है।

जीआई प्रमाणित मदुरै मल्ली और दूसरे कई तरह के पारंपरिक फूलों जैसे बटन गुलाब, लिली, चमंथी और मैरीगोल्ड की खेप तमिलनाडु से आज संयुक्त राज्य अमेरिका और दुबई को निर्यात की गई।

फूलों के खेप के लिए एपीडा पंजीकृत मैसर्स वैनगार्ड एक्सपोर्ट्स, कोयंबटूर द्वारा निलाकोट्टई, डिंडीगुल और सत्यमंगलम, तमिलनाडु से मंगवाए गए थे।

पैकेजिंग प्रौद्योगिकी को अपनाने और फूलों के निर्यातकों को बढ़ाने के लिए कोयंबटूर के तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय के पुष्प कृषि विभाग के प्रोफेसरों द्वारा सहयोग किया गया है। निर्यातकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण फूलों की खेती के लिए किसानों के साथ सीधा संपर्क किया गया और इस पहल से लगभग 130 महिला श्रमिकों और लगभग 30 कुशल श्रमिकों को रोजगार मिला।

354286-gi-certified-madurai-malli-flowers-export-usa-dubai-tamil-nadu-apeda-2
354286-gi-certified-madurai-malli-flowers-export-usa-dubai-tamil-nadu-apeda-2

फोटो: पिक्साबे इस पहल से दुबई और संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय समुदाय नियमित समय पर भारत से फूलों का निर्यात जारी रहने के बाद धार्मिक और सांस्कृतिक त्योहारों को मनाते हुए घर और मंदिरों दोनों में हिंदू देवताओं को ताजे फूल चढ़ा सकेंगे।

वर्ष 2020-2021 के दौरान, 66.28 करोड़ रुपये मूल्य के ताजे फूल तोड़े गए। चमेली के फूल और गुलदस्ते (चमेली और अन्य पारंपरिक फूलों से युक्त) यूएसए, यूएई, सिंगापुर आदि देशों को निर्यात किए गए थे। जिनमें से 11.84 करोड़ रुपये के फूल तमिलनाडु से निर्यात किए गए थे। जिसका तमिलनाडु के चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरै के प्रमुख हवाई अड्डों के जरिए निर्यात किया गया था।

जैस्मीन (जैस्मीनम ऑफ़िसिनेल) दुनिया भर में पाए जाने वाले सबसे लोकप्रिय फूलों में से एक है। चमेली की खुशबू मदुरै के मीनाक्षी मंदिर के वैभव का पर्याय है। मदुरै अपने पड़ोस में उगाई जाने वाली मल्लिगाई के लिए एक प्रमुख बाजार के रूप में उभरा है, और भारत की ‘चमेली राजधानी’ में विकसित हुआ है।

जैस्मीन (जैस्मीनम ऑफ़िसिनेल) दुनिया भर में पाए जाने वाले सबसे लोकप्रिय फूलों में से एक है। चमेली की खुशबू मदुरै के मीनाक्षी मंदिर के वैभव का पर्याय है। मदुरै अपने पड़ोस में उगाई जाने वाली मल्लिगाई के लिए एक प्रमुख बाजार के रूप में उभरा है, और भारत की ‘चमेली राजधानी’ में रुप में विकसित हुआ है।

Also Read: गुजरात से श्रीलंका व केन्या को हुआ गेहूं की भालिया किस्म का निर्यात, क्यों खास है गेहूं की यह किस्म

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख