शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

मेंथा से ज्यादा मुनाफा देती है जिरेनियम की फसल, 4 महीने में एक लाख तक की बचत

जिरेनियम के पौधे से निकला तेल काफी कीमती होता है। भारत में इसकी औसत कीमत करीब 20 हजार रुपए प्रति लीटर है। यूपी, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी यूपी में इसकी खेती होती है।

· · 5 मिनट

मेंथा से ज्यादा मुनाफा देती है जिरेनियम की फसल, 4 महीने में एक लाख तक की बचत

लखनऊ। कम समय में ज्यादा मुनाफा देने वाली नगदी फसल के रुप में किसानों के बीच जिरेनियम तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इसे मेंथा (पिपरमिंट) का विकल्प भी बताया जा रहा है। 4 महीने की इस फसल से प्रति एकड़ एक लाख रुपए तक की आमदनी हो सकती है। सीमैप ने ऐसी तकनीकी भी विकसित कर ली है, जिससे इसकी पौध की लागत काफी कम हो गई है।

लखनऊ स्थित सीमैप के वरिष्ठ वैज्ञानिक और जिरेनियम विशेषज्ञ डॉ. सौदान सिंह बताते हैं, “मेंथा की अपेक्षा जिरेनियम में लागत कम और मुनाफा ज्यादा है। क्योंकि सिंचाई कम करनी पड़ती हैं और इसका तेल औसतन 20,000 रुपए प्रति लीटर बिकता है। मेंथा से प्रति एकड़ अगर 60-70 हजार की आमदनी होगी तो जिरेनियम एक लाख तक का शुद्ध बचत हो सकती है।’

जिरेनिमय को सगंध पौधों की खेती के जरिए किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए शुरु किए गए एरोमा मिशन में शामिल किया गया है। जिरेनियम की पौधे से पौध तैयार की जाती है। लेकिन इसकी पौध बारिश के सीजन में बर्बाद हो जाती थी। जिससे किसान को पौध सामग्री काफी महंगी पड़ जाती थी। सीमैप के वैज्ञानिकों ने डॉ. आलोक कालरा और डॉ. सौदान सिंह की अगुवाई में जिरेनियम की नई तकनीकी विकसित की है। जिससे अब तक करीब 35 रुपए की लागत वाला पौधा सिर्फ 2 रुपए में तैयार हो सकेगा।

RDESController-1416
RDESController-1416

जिरेनियम का पौधा, इनसेट में मदरप्लांट से कटिंग के बाद तैयार पौध।

ये भी पढ़ें : खस की खेती: साल में 60-65 हजार रुपए की लागत से प्रति एकड़ हो सकती है डेेढ़ लाख तक की कमाई

इस टीम के सदस्य रहे सीमैप के वैज्ञानिक डॉ. अनिल सिंह बताते हैं, “जिरेनियम का पौधा पौधे से बनता है। समस्या ये है कि बारिश में पौधे मर जाते है। इसलिए प्लांटिंग मैटेरियल (पौध) बचाना बड़ी समस्या थी, सीमैप में भी अब तक इसे वातानिकुलित ग्लास हाउस में बचाया जाता था, लेकिन अब हम लोगों ने पॉलीहाउस की सुरक्षात्मक शेड तकनीकी विकसित की है। जो किसान के खेत पर ही काफी सस्ती लागत में बना दिया जाता है।’

सीमैप के प्रक्षेत्र में लगी पौध को दिखाते हुए डॉ.अनिल कहते हैं, “सेमी प्रोटेक्टिव शेड पॉलीथीन का वो सुरक्षित शेड होता है, जहां बरसात का पानी न भरे, बारिश का पानी सीधे पौधों पर न पड़े। एक एकड़ खेती के लिए करीब 4 हजार पौधे बचाने होते हैं। इसके लए 50-60 वर्ग मीटर का पॉली हाउस बनाना होता है। जिसमें करीब 8-10 हजार रुपए का खर्च आता है।’

जिरेनियम के पौधे से निकलता तेल काफी कीमती होता है। भारत में इसकी औसत कीमत करीब 20 हजार रुपए प्रति लीटर है। यूपी, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी यूपी में इसकी खेती होती है। दोमट और बलुई दोमट मिट्टी इसके लिए उपयुक्त है। यूपी के संभाल, बदायूं, फतेहपुर समेत कई जिलों में नई विधि से सफल खेती हो रही है। इसके तेल का प्रयोग एरोमा थेरेपी, सौंदर्य प्रसाधन, स्वादगंध और दवा के क्षेत्र में होता है। इसका वैज्ञानिक नाम पिलारगोनियम ग्रेवियोलेन्स है, ये मूलरुप से अफ्रीका का पौधा है।

RDESController-1417
RDESController-1417


ये भी पढ़ें : एलोवेरा की खेती का पूरा गणित समझिए, ज्यादा मुनाफे के लिए पत्तियां नहीं पल्प बेचें, देखें वीडियो

बरसात में बचाए गए पौधों से अक्टूबर महीने से नर्सरी तैयार करनी शुरु कर दी जाती है। वैसे तो इसकी खेती नवंबर से लेकर फरवरी तक किसी महीने में की जा सकती है लेकिन सीमैप के वैज्ञानिक फरवरी को सही समय मानते है। एक एकड़ खेत के लिए 20 हजार से 22 हजार पौधों की जरुरत होती है। एक मदरप्लांट से 10-12 कटिंग कर नए पौधे तैयार किए जाते हैं। पौधे को गांठ के पास से ब्लेड से काटकर अलग-अलग लगाते जाते हैं और नर्सरी तैयार होती जाती है।

डॉ. सौदान सिंह बताते हैं, “अगर मेंथा के समय (फरवरी-मार्च) में इसकी खेती की जाए तो किसान के लिए ये उससे ज्यादा अच्छी फसल है। इसमें 30 फीसदी तक पानी कम लगता है। पौध तेजी से बढ़ती है। नर्सरी में 20-25 दिन में तैयार हो जाती है। इसे पशु भी नुकसान नहीं करते हैं। किसान पौध के लिए सीमैप संपर्क कर सकते हैं।’

जिरेनियम के मातृ पौधों को बचाने के लिए तैयार किए जाने वाले शेड को किसान के पास मौजूद बांस बल्ली की मदद से 200 माइक्रोन की पारदर्दी (सफेद) पॉलीथीन से तैयार किया जाता है। जिसमें के ऊपर का एक मीटर हिस्सा खुला रखा जाता है ताकि ऊपर बारिश के पानी से तो बचत हो लेकिन पौधे के लिए हवा का आवागमन बना रहे। प्राकृतिक माहौल में पौधे तेजी से विकसित होते हैं। इसे खेत के उस हिस्से में बनाया जाता है जो ऊंचा हो। या फिर उस जगह को एक फीट मिट्टी डालकर ऊंचा कर देते हैं।

ये भी पढ़ें : एरोमा मिशन की पूरी जानकारी, जानिए कैसे सगंध फसलों की खेती से बढ़ा सकते हैं अपनी आमदनी

सीमैप के मुताबिक पहले की महंगी तकनीकी में एक पौधे की लागत 30-35 रुपए आती थी,जबकि बचते थे सिर्फ 85 फीसदी पौधे,लेकिन नई विधि में 95 फीसदी तक पौधे की बचत होती है और लागत प्रति पौध सिर्फ 2 रुपए ही आती है। पौध की लागत कम होने से इसे आम किसान भी लगाने लगे हैं।

RDESController-1418
RDESController-1418


मेंथा की फसल अब तक यूपी समेत कई राज्यों के लिए कमाई देने वाली फसल साबित होती रही है। वर्ष 2018 में भी 1200 से लेकर 1800 रुपए तक मेंथा का तेल बिका है। लेकिन 90 दिन की मेंथा की फसल में 8 से 11 सिंचाई और काफी निराई गुड़ाई की जरुरत पड़ता है। पानी की ज्यादा खपत के चलते काफी मेंथा की खेती पर सवाल उठने लगे थे। ऐसे में सीमैप के वैज्ञानिक पानी के संकट वाले इलाकों में मेंथा की जगह जिरेनियम की फसल लगाने की सलाह देते हैं।

ये भी पढ़ें : इंजीनियरिंग और एमबीए करने वाले युवाओं को एलोवेरा में दिख रहा कमाई का जरिया

जिरेनियम की खेती से जुड़ी खास बातें

  • 20 हजार से 22 हजार पौधों की प्रति एकड़ होती है जरुरत
  • 8-10 लीटर तेल निकलता है चार महीने की फसल में
  • 15-20 हजार रुपए लीटर औसत बिकता है तेल।
  • 30 से लेकर 45 सेंटीमीटर की दूरी रखते हैं पौधे से पौधे और लाइन से लाइन के बीच।
  • 2 रुपए प्रति पौध आती है शेड विधि से पौध की लागत।
  • 4 हजार पौधे बचाने होते हैं बरसात में नर्सरी के लिए।
  • 1 पौधे से 12 पौधे बनाए जा सकते हैं एक सीजन में।
  • 8-9 साल लगे हैं सीमैप को नई विधि विकसित करने में।
  • भारत में 200 टन की खपत, जबकि उत्पादन महज 5% है।

ये भी पढ़ें : गंगा किनारे के किसानों के लिए मुनाफे का सौदा बनेगी खस की खेती

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख