शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्राउंड एक्टिवेशन

जीएसटी के खिलाफ आम सभा, जुटे हजारों बुनकर

· · 1 मिनट

जीएसटी के खिलाफ आम सभा, जुटे हजारों बुनकर

स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

वाराणसी। पीएम के संसदीय क्षेत्र में वस्त्र उद्योग पर जीएसटी के खिलाफ चल रहा मुर्री बंद आंदोलन के तहत शुक्रवार को बुनकरों ने नाटीइमली स्थित बुनकर कालोनी मैदान में हजारों की संख्या में शामिल बुनकारों ने सोमवार तक बंदी को बढ़ाने की घोषणा की। इसके पहले जुमे की नमाज के दौरान मुस्लिम बंधुओं ने दुआख्वानी की।

मुत्तहेदा बुनकर बिरादना तंजीम के आह्वान पर हुई आम सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने हम मजदूरों पर जीएसटी वाला कानून लागू कर शोषण करने का काम किया है। बुनकरों की वजह से आज पूरी दुनिया में बनारस की पहचान है, लेकिन जीएसटी से इस पर खतरा बढ़ा गया है।

ये भी पढ़ें- जीएसटी ने तोड़ी बुनकरों की कमर , गरीबों की दरी पर अमीरों की कार्पेट वाला टैक्स, हड़ताल

बुनकरों ने की सोमवार तक कारोबार बंद करने की घोषणा । वक्ताओं ने एक सूर में प्रधानमंत्री एवं बनारस के सांसद नरेंद्र मोदी से जीएसटी पर पुन: विचार करने की मांग की। आम सभा में वाराणसी वस्त्र उद्योग एसोसिएशन, बनारसी साड़ी डीलर एसोसिएशन के लोग भी शामिल हुए। आम सभा की अध्यक्षता वाराणसी वस्त्र उद्योग एसोसिएशन के महामंत्री राजन बहल ने की और संचालन अतीक अंसारी ने किया।

ये भी पढ़ें- फल और सब्जियां महंगी : ‘कारोबारी बोले- जीएसटी जीरो लेकिन बाकी खर्चा तो बढ़ा ही है’

और पढ़िए

  1. ग्राउंड एक्टिवेशन

    “हमारे बारे में कोई जानने की कोशिश ही नहीं करता, इसलिए अब हम खुद बनेंगे अपने समुदाय की आवाज”

    एलजीबीटी समुदाय के पास अपनी तमाम कहानियाँ हैं जिन्हें अब तक मीडिया में प्रमुखता से जगह नहीं मिली है। सामुदायिक पत्रकारिता के…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख
  2. ग्राउंड एक्टिवेशन

    इनके पास हैं हजारों खबरें जो कभी मीडिया तक नहीं पहुंच पाईं

    भारत के गाँव किस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, वो कौन लोग हैं जो वर्षों से गुमनाम होकर बदलाव की…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख