शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

गेहूं खरीद में 18 प्रतिशत की कमी

· · 1 मिनट

गेहूं खरीद में 18 प्रतिशत की कमी

नई दिल्ली (भाषा)। गेहूं के अधिक उत्पादन होने की भविष्यवाणी के बावजूद बाजार में कम आवक के बाद इस वर्ष गेहूं खरीद का काम प्रभावित हुआ है जो अभी तक 18 प्रतिशत घटकर 2.29 करोड़ टन रह गया है।

चालू विपणन वर्ष 2016-17 में गेहूं खरीद 2.29 करोड़ टन के स्तर को छू गयी है और खरीद की प्रक्रिया लगभग समाप्त हो गयी है। खाद्यान्नों की खरीद और वितरण करने वाली प्रमुख एजेंसी, भारतीय खाद्य निगम(एफसीआई) ने विपणन वर्ष 2015-16 (अप्रैल से मार्च) में 2.8 करोड़ टन गेहूं की खरीद की थी। खरीद अप्रैल से जून के दौरान की जाती है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि खरीद का काम इसलिए कम हुआ है क्योंकि इस वर्ष बाजार में गेहूं की कम आवक हुई है। यह आवक करीब 2.56 करोड़ टन की हुई है जबकि बाजार में यह आवक पिछले वर्ष 3.1 करोड़ टन की हुई थी। अधिकारी ने कहा कि हालांकि देश में गेहूं की कोई कमी नहीं होगी क्योंकि एफसीआई के पास स्टॉक में करीब 3.1 करोड़ टन गेहूं है जबकि गेहूं रखने का बफर मानदंड एक जुलाई को 2.75 करोड़ टन ही था।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख