शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्राउंड एक्टिवेशन

तालाबों को अतिक्रमण से मिली मुक्ति

· · 1 मिनट

तालाबों को अतिक्रमण से मिली मुक्ति

स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

औरैया। जिले के ब्लाक भाग्यनगर में तालाबों पर कब्जे को लेकर डीएम ने सख्त रवैया अपनाते हुए कब्जा हटवाकर खुदाई शुरू करवादी है। खुदाई मनरेगा मजदूरों से कराने की हिदायत दी गई है। जेसीबी से खुदवाने पर कार्रवाई की जाएगी। तालाब के किनारे गड्ढे किए जाए जिससे बरसात में पौधा रोपण किया जा सके।

जिलाधिकारी जय प्रकाश सागर ने ब्लाक भाग्यनगर के आधा दर्जन से अधिक तालाबों पर अतिक्रमण हटाकर खुदाई शुरू करा दी है। शासन की मंशा के अनुसार जिन तालाबों पर अतिक्रमण किया गया है। उनमें सदर एसडीएम अमित राठौर, डीडीओ शकीलअहमद, बीडीओ भाग्यनगर ने फतेहपुर उसरारी, शेरपुर सहित आधा दर्जन गांवो के तालाबों से अतिक्रमण हटा दिए गये है। तालाबों पर खुदाई शुरू कर किनारे गढढे बनाने का आदेश दिया गया है।

बरसात के मौसम में तालाब के किनारे पौधे लगाए जाएगें, जिससे लोगों को शुद्ध वातारण मिल सके । डीएम ने सख्त आदेश दिया है कि किसी भी तालाब की खुदाई जेसीबी मशीन से नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसा किया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़िए

  1. ग्राउंड एक्टिवेशन

    “हमारे बारे में कोई जानने की कोशिश ही नहीं करता, इसलिए अब हम खुद बनेंगे अपने समुदाय की आवाज”

    एलजीबीटी समुदाय के पास अपनी तमाम कहानियाँ हैं जिन्हें अब तक मीडिया में प्रमुखता से जगह नहीं मिली है। सामुदायिक पत्रकारिता के…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख
  2. ग्राउंड एक्टिवेशन

    इनके पास हैं हजारों खबरें जो कभी मीडिया तक नहीं पहुंच पाईं

    भारत के गाँव किस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, वो कौन लोग हैं जो वर्षों से गुमनाम होकर बदलाव की…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख