शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

नई स्वास्थ्य नीति में सबके लिए मुफ्त दवा, जांच

· · 1 मिनट

नई स्वास्थ्य नीति में सबके लिए मुफ्त दवा, जांच

नई दिल्ली (भाषा)। स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज कहा कि नई स्वास्थ्य नीति सार्वभौमिक स्वास्थ्य सुविधा के लिए ठोस ढांचे का आधार रखती है और इसमें सबको मुफ्त दवा और जांच की सुविधा प्रदान करने का प्रावधान है।

यह जोर देते हुए कि स्वास्थ्य सुविधा क्षेत्र 2020 तक बढ़कर 280 अरब डॉलर का होने वाला है, उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य नीति निजी क्षेत्र के बढ़ने के लिए भी माहौल तैयार करती है। इसमें सार्वजनिक स्वास्थ्य पर खर्च जीडीपी के मौजूदा 1.2 प्रतिशत से बढ़ाकर 2.5 प्रतिशत करने की परिकल्पना की गई है।

महिलाओं से संबन्धित सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वावधान में पांचवें वार्षिक सम्मेलन ‘‘फार्मामेड एचडी 2017-ड्रग, डिवाइसेस एंड डिलिवरी- ए 360 डिग्री एप्रोच” में पटेल ने कहा, ‘‘कुल मिलाकर स्वास्थ्य देखरेख बाजार 100 अरब डॉलर का होने की उम्मीद है और 23 प्रतिशत की वार्षिक विकास दर से 2020 तक 280 अरब डॉलर का होने की आशा है।”

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख