शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी का बेटा मारपीट के आरोप में गिरफ्तार

· · 1 मिनट

बलिया (भाषा)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और फेफना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे बसपा प्रत्याशी अम्बिका चौधरी के बेटे को मारपीट और बलवा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के सागरपाली गाँव में कल रात करीब 11 बजे सपा व बसपा के दो गुटों में झड़प हो गयी थी।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

इस मामले में फेफना विधानसभा क्षेत्र से सपा के उम्मीदवार संग्राम यादव के बेटे मोहित ने बलिया शहर कोतवाली में बसपा उम्मीदवार एवं विधान परिषद सदस्य अम्बिका चौधरी के बेटे आनन्द चौधरी के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट तथा बलवा करने, अपशब्द कहने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। इस पर आनन्द को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बसपा नेता अम्बिका चौधरी ने इसे सरकार के इशारे पर की गयी दमन की कार्रवाई करार देते हुए कहा है कि सपा उम्मीदवार ने बलिया जा रहे उनके बेटे को घर ले जाकर उसकी पिटाई की और चुनाव में विचलित करने के लिये झूठे आरोपों में मुकदमा लिखवा दिया।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख