शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

जंगल की आग की वजह से घट सकता है सौर ऊर्जा उत्पादन: शोध

शोधकर्ताओं ने पाया है कि बादलों और एरोसोल के अलावा, जंगल की आग सौर ऊर्जा उत्पादन को कम करने में एक अहम भूमिका निभाती है।

· · 3 मिनट

जंगल की आग की वजह से घट सकता है सौर ऊर्जा उत्पादन: शोध

गर्मी का मौसम आते ही भारत के विभिन्न हिस्सों से जंगल में आग लगने की खबरें आने लगती हैं। जंगल की आग जहां हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती हैं वहीं सौर उर्जा उत्पादन को कम करने में भी बड़ी भूमिका निभाती हैं। ये बात हाल ही में हुए एक अध्ययन में सामने आई है।

सोलर प्लांटों के उत्पादन पर जंगल की आग के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रभावों के कारण उर्जा और वित्तीय घाटे के इस तरह के विश्लेषण से काफी मदद मिल सकती है। विश्लेषण से ग्रीड ऑपरेटरों को बिजली उत्पादन की योजना बनाने और शेड्यूल करने में मदद मिल सकती है। साथ ही साथ इससे बिजली के वितरण, आपूर्ति, सुरक्षा और बिजली उत्पादन में पूरी स्थिरता रखने में भी मदद मिल सकती है।

किस कारण से कम हो रहा सौर उर्जा उत्पादन

हाल ही में भारत में सौर उर्जा के उत्पादन का व्यापक रूप से उपयोग किया गया है। हालांकि, बादल, एरोसोल और प्रदूषण जैसे कई कारण हैं जिसकी वजह से सौर उर्जा उत्पादन कम होता है, जिससे सौर उर्जा प्लांटों के कार्य करने में समस्याएं पैदा होती हैं।

सौर उर्जा प्रणाली का बड़े पैमाने पर विकास करने के लिए उचित योजना और सौर क्षमता का अनुमान लगाने की जरूरत को ध्यान में रखते हुए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी), भारत सरकार के तहत स्वायत्त अनुसंधान संस्थान, आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जर्वेशनल साइंसेज (एआरआईईएस), नैनीताल और यूनान स्थित नेशनल ऑब्जर्वेटरी ऑफ एथेंस (एनओए) के शोधकर्ताओं के एक समूह ने सौर ऊर्जा उत्पादन को कम करने वाले कारकों का पता लगाने की कोशिश की है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि बादलों और एरोसोल के अलावा, जंगल की आग सौर ऊर्जा उत्पादन को कम करने में एक अहम भूमिका निभाती है।

359206-forest-fires-reducing-solar-power-production-aries-dst-noa
359206-forest-fires-reducing-solar-power-production-aries-dst-noa

वैज्ञानिकों ने अनुसंधान के लिए रिमोट सेंसिंग डेटा का इस्तेमाल किया और व्यापक विश्लेषण और मॉडल सिमुलेशन के साथ भारतीय क्षेत्र में सौर ऊर्जा क्षमता पर एरोसोल और बादलों के प्रभाव का अध्ययन किया। उन्होंने बादलों और एरोसोल के कारण राजस्व और नुकसान के संदर्भ में एक विश्लेषणात्मक वित्तीय विश्लेषण भी प्रदान किया।

बढ़ रहीं हैं जंगल में आग की घटनाएं

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री उपेन्द्र यादव ने लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में बताया था कि नवंबर 2020 से 2021 तक के आंकड़ों के अनुसार भारत में 345989 फॉरेस्ट फायर हुए थे। उसमें से सबसे ज्यादा आग 51951 बार ओडिशा के जंगलों में लगी, उसके बाद मध्य प्रदेश के जंगलों में 47795 बार लगी, उसके बाद छत्तीसगढ़ के जंगलों में 38306 बार और महाराष्ट्र चौथे नंबर पर था जहां 34025 बार आग लगी। इसके साथ ही फॉरेस्ट सर्वे ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत के पूरे फॉरेस्ट कवर में से 10.86 प्रतिशत क्षेत्रफल फॉरेस्ट फायर प्रोन एरिया हैं।

वर्तमान अध्ययन के निष्कर्ष से देश स्तर पर ऊर्जा प्रबंधन और योजना पर जंगल की आग के प्रभाव के बारे में निर्णय लेने वालों के बीच काफी जागरूकता बढ़ेगी। इसके अलावा, यह शोध जलवायु परिवर्तन की गंभीरता को कम करने की प्रक्रियाओं और नीतियों और सतत विकास पर इसके प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रभावों का समर्थन कर सकता है।

और पढ़िए

  1. गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

    हिम्मत की स्टिक, उम्मीदों का गोल: हॉकी वाली सरपंच की कहानी

    राजस्थान–हरियाणा बॉर्डर के एक छोटे-से गाँव में एक सरपंच ने हॉकी स्टिक उठाई और पूरी पीढ़ी की ज़िंदगी बदल दी। नीरू यादव-हॉकी…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  2. गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

    जंगलों की खुशबू, नदियों की लय और पहाड़ों की साँस: ‘रिदम ऑफ़ द अर्थ’ का सफ़र

    बारह जनजातियाँ, चवालीस कलाकार, एक सपना-आदिवासी संगीत को उसके सही सम्मान तक पहुँचाना। ‘रिदम ऑफ़ द अर्थ’ एक आंदोलन है, एक यात्रा…

    Divendra Singh · 5 मिनटलेख
  3. गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

    आत्मनिर्भर भारत अभियान: स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए महोत्सव शुरू

    लखनऊ में 10 दिवसीय खादी महोत्सव-2025 की शुरुआत, 160 से अधिक उद्यमियों एवं इकाइयों द्वारा उत्पादों का प्रदर्शन, युवाओं को बांटे गए…

    Gaon Connection Support · 1 मिनटलेख