शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

ग्रामीणों को बीमारियां दे रहा फ्लोराइड युक्त पानी

· · 1 मिनट

ग्रामीणों को बीमारियां दे रहा फ्लोराइड युक्त पानी

भीम कुमार, स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

सोनभद्र। सोनभद्र जिले में कुएं और हैडपम्प में फ्लोराइड, नाइट्रेट की मात्रा अधिक पाए जाने वाले जल स्रोतों से बीमारियों के बढ़ने से ग्रामीण अंचल क्षेत्र के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।

जिले में कुल 269 गाँव में फ्लोराइड पाया गया है, जो सबसे ज्यादा (4 ब्लॉक) चोपन, दुद्धी, बभनी, म्योरपुर के सभी गाँव में सबसे ज्यादा पानी खराब है। हैंडपंपों में फ्लोराइड की मात्रा अधिक मिली है। जिससे रोजाना इस क्षेत्र के रहवासी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। चोपन के रहने वाले राजीव तिवारी (58 वर्ष) बताते हैं, “हमारे क्षेत्र में पानी एकदम पीला हो गया है। चाहे व हैंडपंप का हो या कुएं का। हम लोग इसी पानी को पीते हैं, यह हमारी मजबूरी है।

गाँव से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

पानी खराब होने के कारण आए दिन लोग बीमार रहते हैं।” वहीं, दूसरी ओर महेंद्र कुमार बताते हैं कि हैंडपंप से काफी पानी मटमैला आ रहा है। घर में लोगों को पानी पीने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। लेकिन क्या करें, हमारे सामने मजबूरी है। कई बार गाँवों में पानी को लेकर अधिकारियों से शिकायत भी गई, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

वहीं जल निगम एक्सईएन दिनेश कुमार का कहना है, “चोपन, दुद्धी, बभनी, म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र में फ्लोराइड पाया गया है। जो उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के साथ ही प्रभावित एरिया में पाइपलाइन से पेयजल सप्लाई के लिए कार्ययोजना बनाकर भेजी गई है। नीति आयोग से मंजूरी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।”

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख