शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
पशुधन

इन प्राथमिक उपचारों को अपनाकर बचा सकते है पशुओं की जान

· · 2 मिनट

इन प्राथमिक उपचारों को अपनाकर बचा सकते है पशुओं की जान

कई बार पशुओं को अचानक कोई बीमारी हो जाती है जिसका डॉक्टरों द्धारा तुंरत इलाज नहीं हो पाता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे प्राथमिक उपचार बता रहे है, जिसको पशुचिकित्सक के आने तक कर सकते है ताकि आपके पशु की जान बच सके।

अगर पशु का पेट फूल जाए तो क्या करें

ज्यादा मात्रा में बरसीम खा लेने पर या बासी खा लेने पर यह अवस्था उत्पन्न हो जाती है। इस तरह के खाने से उत्पन्न गैस पेट के बाहर नहीं निकल पाती व पेट फूलने लगता है। इस स्थिति में पानी बिल्कुल नहीं देना चाहिए। अगर पेट फूलता ही जा रहा हो तो पशुचिकित्सक को खबर देनी चाहिए। इसके अलावा काला नमक 100 ग्राम, हींग 30 ग्राम, तारपीन का तेल 100 मिली. व अलसी का तेल 500 मिली. मिश्रण बनाकर पिला दें। इससे गैस बनना बंद हो जाएगा और आंतों में भी गति बढ़ेगी, इससे खाया हुआ भोजन जल्द बाहर आ जाता है।

यह भी पढ़ें- पशुओं को प्राथमिक चिकित्सा देने के लिए ये हैं पांच उपाय


बेल निकलना

पशुओं में कैल्शियम व फास्फोरस की कमी इस यह होता है। गाभिन पशु को 50-100 कैल्शियम ब्याने के 1-2 महीने पहले से देते रहना चाहिए, जिससे बेल निकलने की संभावना कम रहती है। इसमें खड़िया भी लाभप्रद होती है। अगर बेल निकल जाती है तो उसे डिटोल या लाल दवा से साफ करके हाथ के दबाव से अंदर कर देना चाहिए। अगले पैर नीचे स्थान पर व पिछले पैर ऊंचे स्थान पर रखने चाहिए, जिससे उस पर जोर कम पड़े। इसके साथ पशुचिकित्सक से तुंरत संपर्क करना चाहिए।

खुजली होने पर

इस बीमारी से पशु के बाल गिरने लगते है और तेज खुजली में पशु अपना शरीर पेड़ से रगड़ने लगता है। लगातार खुजलाने से त्वचा छिल जाती है, जिससे खून का रिसना, फिर जमना और अंत में जीवाणु से दूषित होकर मवाद और पीव बन दिखाने को मिलता है। शरीर के ऊपर लाल चकत्ते हो जाते हैं। ऐसे में पशु को चूने और गंधक के पानी से नहलाया जा सकता है। चूने/गंधक का पानी 100 लीटर पानी में एक किलो बुझा हुआ चूना एक किलो गंधक मिलाकर तैयार किया जाता है।इसके अलावा आयुर्वेदिक दवा जैसे करंज, अलसी, देवदार और नीम का तेल प्रयोग किया जाता है।

यह भी पढ़ें-बिना तौले जानें अपने पशुओं का वजन

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    डेयरी किसानों के पास ₹5 लाख तक का पुरस्कार जीतने का मौका, 10 अगस्त से गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू

    राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 के लिए 10 अगस्त से ऑनलाइन नामांकन शुरू होंगे। डेयरी किसानों, डेयरी सहकारी समितियों, दूध उत्पादक कंपनियों,…

    Umang Shukla · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के सभी 75 जिलों में होगा डेयरी कॉन्क्लेव-2026, किसानों और पशुपालकों को इन योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

    उत्तर प्रदेश में दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूरे होने पर 6 अगस्त को सभी 75 जिलों में डेयरी कॉन्क्लेव-2026 आयोजित…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    बारिश में बढ़ा खुरपका-मुँहपका रोग का ख़तरा, बिहार में मुफ़्त टीकाकरण अभियान तेज़, 79 लाख से अधिक पशुओं को लगा टीका

    बरसात के मौसम में खुरपका-मुँहपका (एफएमडी) रोग का ख़तरा बढ़ने के बीच बिहार सरकार राज्यभर में निःशुल्क टीकाकरण अभियान चला रही है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख