शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

किसानों के लिए अच्छी ख़बर, उर्वरक पर मिलेगी 22 हज़ार करोड़ की सब्सिडी, जानिए कितने रुपये में मिलेगा डीएपी

उर्वरक कंपनियों को सब्सिडी दी जाएगी ताकि किसानों को किफायती मूल्यों पर उर्वरक दे सकें।

· · 1 मिनट

किसानों के लिए अच्छी ख़बर, उर्वरक पर मिलेगी 22 हज़ार करोड़ की सब्सिडी, जानिए कितने रुपये में मिलेगा डीएपी

रबी मौसम में गेहूँ, सरसों, चना, मसूर जैसी फ़सलों की बुवाई की तैयारी कर रहे किसानों के लिए अच्छी ख़बर है।

केंद्रीय कैबिनेट ने रबी सीजन के लिए फॉस्फेट युक्‍त और पोटाश युक्त उर्वरकों के लिए 22303 करोड़ रुपये की सब्सिडी को मंज़ूरी दी है।

सरकार ने किसान भाइयों को भरोसा दिलाया है कि दुनिया में बढ़ती कीमतों के बीच पहले की तरह ही उन्हें 1350 रुपये प्रति बोरी की दर से डीएपी देना जारी रखेगी।

https://t.co/OEY90VpyJk

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने किसानों के हित में निर्णय लिया है कि अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में बढ़ती हुई खादों की कीमतों का प्रभाव हम भारत के किसानों पर नहीं पड़ने देंगे।”

रबी सीजन 2023-24 में नाइट्रोजन के लिए 47.2 रुपए प्रति किलो, फास्फोरस के लिए 20.42 रुपए प्रति किलो, पोटाश के लिए 2.38 रुपए प्रति किलो और सल्फर के लिए 1.89 रुपए प्रति किलो सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इसके लिए कुल 22 हज़ार 303 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई है।

डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) पुरानी दर के अनुसार 1350 रुपये प्रति बोरी ही मिलेगी। जबकि नाइट्रोजन फास्फोरस और पोटेशियम (एनपीके) 1470 रुपये प्रति बोरी की कीमत पर मिलेगी।

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख