गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
रूरल टीवी

किसान नहीं कर पा रहे हैं खेतों की सिंचाई, पंद्रह साल से बंद पड़ा है नलकूप

· · 2 मिनट

किसान नहीं कर पा रहे हैं खेतों की सिंचाई, पंद्रह साल से बंद पड़ा है नलकूप

अंजनी मिश्रा, कम्‍युनिटी जर्नलिस्‍ट

अमेठी (यूपी)। देश में सरकार खेती किसानी को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। वहीं बहुत से सरकारी नलकूप खराब पड़े हुए हैं। ऐसे में किसानों को सिंचाई के लिए बारिश का इंतजार करना पड़ रहा है या वे निजी संसाधन से खेतों की सिंचाई कर रहे हैं। ऐसे में उनका आर्थिक बजट बिगड़ रहा है।

मामला अमेठी जिले के जामो विकास खंड क्षेत्र के कटारी गांव का है। यहां पर सन् 1974 में राजकीय नलकूप स्थापित किया गया था। नलकूप आने से किसानों को खेती करने बहुत आसानी हो गई थी। लेकिन बीते 15 साल से यह नलकूप खराब हुआ पड़ा है। बोरिंग फेल होने से इस क्षेत्र के लगभग सौ एकड़ भूमि की सिंचाई बाधित हो रही है। इसके चलते किसानों को परेशानी के साथ ही निजी संसाधनों से सिंचाई करने में आर्थिक चपत भी लग रही है।

इसे भी पढ़ें- यह मूर्तिकार पुआल से बनाता है कलाकृतियां, देश-विदेशों में होती है डिमांड

RDESController-151
RDESController-151


स्‍थानीय किसान बब्लू तिवारी ने बताया कि यहां लगभग 44 साल पहले नलकूप स्थापित किया गया था। आसपास के कई गांवों की सिंचाई व्यवस्था इसी नलकूप पर निर्भर थी। लेकिन बीते 15 साल से यह नलकूप खराब पड़ा हुआ है। इससे संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई लेकिन मामला संज्ञान में नहीं लिया गया।

RDESController-152
RDESController-152


स्‍थानीय ग्रामीण नफीस कादरी ने बताया कि कई बार अधि‍कारियों से इसकी शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसका परिणाम यह निकला कि यहां की सिंचाई व्यवस्था निजी नलकूपों के हवाले हो गई। इससे किसानों को कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मंहगाई के दौर में सिंचाई करना किसानों को भारी पड़ रहा है।

अधिशासी अभियंता नलकूप खंड अमेठी जयप्रकाश ने कहा कि यह एमजी 22 का नलकूप है और इसका निर्माण कार्य 1974 में हुआ था। किसी भी राजकीय नलकूप की लाइफ 17 साल होती है, उस हिसाब से यह दोगुना चला है। हालांकि इस मामले की जानकारी जेई और एसडीओ को दी गई है। एक पंप लगाकर देखेंगे अगर पानी का स्तर बढ़ जाता है तो अच्छी बात है, नहीं तो हम लोग जल्द ही सांसद नीधि या सरकार से प्रयास करेंगे कि इस नलकूप को रिबोर कराया जाए।

सरकारी आकड़ों की बात की जाए तो पूरे यूपी में कुल 33375 नलकूप स्‍थापित किए गए हैं। इनसे 2929000 हेक्‍टेयर खेत की सिंचाई की जाती है। वहीं अमेठी में 366 नलकूप हैं, जिनसे 33550 हेक्‍टेयर खेत की सिंचाई की जाती है।

और पढ़िए

  1. रूरल टीवी

    AI बताएगा मिट्टी की सेहत, खड़ी फ़सल की पैदावार और लगने वाले रोग

    अब आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस बताएगा मिट्टी की सेहत, खड़ी फ़सल की पैदावार और उसमें लगने वाले रोग।

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. रूरल टीवी

    गाँव टॉप ट्रेंड्स: अखरोट की खेती, साल भर डिमांड वाली फ़सल

    गाँव टॉप ट्रेंड्स में अखरोट की खेती: वह फ़सल जिसकी बाज़ार में साल भर डिमांड बनी रहती है।

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  3. रूरल टीवी

    सब कुछ है मेले के इस पुराने फ़ोटो स्टूडियो में

    गाँव के मेले में सजा एक पुराना फ़ोटो स्टूडियो, जहाँ तस्वीर खिंचवाने का हर सामान मौजूद है।

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख