शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

इस ऐप के माध्यम से छोटे किसान भी घर बैठे किराए पर मँगा सकते हैं कृषि यंत्र

भारत में बदलते वक़्त के साथ खेती किसानी में भी बदलाव आये हैं, इन बदलावों के साथ ही नयी चुनौतियाँ भी आयी हैं जैसे की छोटे किसानो के पास आधुनिक खेती उपकरणों का न होना जिसकी वजह से किसानों का समय अधिक बर्बाद होता है साथ ही उत्पादन भी कम रह जाता है ऐसे में इस समस्या का समाधान है फार्म मशीनरी ऐप ।

· · 2 मिनट

इस ऐप के माध्यम से छोटे किसान भी घर बैठे किराए पर मँगा सकते हैं कृषि यंत्र

अक्सर ऐसा देखा गया है की छोटे किसान खेती करने में उपयोगी आधुनिक उपकरण नहीं खरीद पाते हैं, ऐसे में ये फार्म मशीनरी ऐप किसानों के लिए मददगार साबित हो सकता है।

Farm Machinery Solutions App के माध्यम से किसान खेती-किसानी में इस्तेमाल होने वाली हर मशीन को किराए पर ले सकते हैं। इससे किसानों की उपज पहले की तुलना में ज़्यादा बढ़ सकती है साथ ही उनका समय भी बच जाएगा।

यही नहीं किसान ऐप के माध्यम से पुरानी मशीन खरीद या बेच भी सकते हैं। अगर किसान कृषि यंत्र किराए पर लेना चाहते हैं, तो उन्हें यूजर कैटेगरी में रजिस्ट्रेशन करना होगा। तो सर्विस प्रोवाइडर की कैटेगरी में जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

368847-gaon-moment-50
368847-gaon-moment-50

चलिए अब जानते हैं कि किसान इस ऐप का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।

किसान इस ऐप को आसानी से गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐप खोलते ही आपके सामने सबसे पहले भाषा चुनने का ऑप्शन आएगा, जिसमें अपनी सहूलियत के हिसाब से भाषा का चुनाव कर सकते हैं, जैसे हिंदी, अंग्रेजी या फिर कोई क्षेत्रीय भाषा। अभी ये ऐप 12 भाषाओं में उपलब्ध है।

भाषा चुनने के बाद अब नेक्स्ट पर क्लिक करें, जिसके बाद एक पेज खुल जाएगा, जहाँ खुद को रजिस्टर कर सकते हैं, इसके लिए रजिस्टर हियर पर क्लिक करें।

इसके साथ ही एक और भी तरीका है लॉग इन करने का, वो है गेस्ट यूजर का, उस ऑप्शन को चुनकर आप मोबाइल नंबर और ओटीपी के माध्यम से लॉग इन कर सकते हैं।

ऐप पर रजिस्ट्रेशन के बाद ऐप पर मोबाइल और पासवर्ड डालकर लॉग इन कर सकते हैं। इस एप से लाभ लेने के लिये अपना नाम, प्रदेश, जिला, तहसील, ब्लॉक और गाँव का नाम आदि की सूचना किसानों को भरनी होगी।

लॉग इन करने के बाद सीएचसी यानी कस्टम हायरिंग सेंटर की जानकारी आ जाएगी, जिसे खोजकर किसी भी मशीन का किराए पर ले सकते हैं।

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख