शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

सावधान हो जाइए ! फर्जी ई चालान का लिंक भेज कर जालसाज लगा रहे हैं लाखों का चूना

आपके फोन या मेल पर अगर ट्रैफिक चालान का कोई मैसेज आता है और उसमें दिए गए लिंक पर चालान का पैसा जमा करने को कहा गया है तो सावधान हो जाएँ। ये मैसेज फर्जी भी हो सकता है।

· · 2 मिनट

सावधान हो जाइए ! फर्जी ई चालान का लिंक भेज कर जालसाज लगा रहे हैं लाखों का चूना

ट्रैफिक चालान के नाम पर फोन पर एक लिंक आता है और ई चालान भरने के लिए जैसे ही उसपर क्लिक करते हैं अकाउंट हैक, और सारा पैसा साफ़।

जी हां, ई चालान का ये नया घोटाला है जो भुगतान के नाम पर लोगों का अकाउंट हैक कर लेता है। अगर ऐसा कोई लिंक आपके पास भी आता है तो बिल्कुल उसपर क्लिक न करें। फर्जी और असली लिंक को कैसे पहचाने हम आपको यहाँ बता रहे हैं। लेकिन अक्सर फोन पर आये मैसेज इतने सही लगते हैं कि ज़्यादातर लोग धोखा खा जाते हैं।

आपके पास जो मैसेज आएगा उसमें चालान नम्बर, चालान की रकम और उसे ऑनलाइन जमा करने का लिंक हो सकता है। यही नहीं, मैसेज बिल्कुल सही लगे इसके लिए उसमें इस बात का भी जिक्र होता है कि आप चाहे तो अपने करीब के आरटीओ दफ्तर से भी संपर्क कर सकते हैं। मैसेज के नीचे आरटीओ लिखा होता है।

https://twitter.com/hashtag/echallan

कैसे पहचाने मैसेज असली है या नकली?

असली ई चालान से जुड़ा लिंक ये है – https://echallan.parivahan.gov.in /

नकली ई चालान से जुड़ा लिंक है – https://echallan.parivahan.in /

इंटरनेट और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से जहाँ सुविधाएँ बढ़ी हैं वहीँ इससे ख़तरे भी बढे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक एक साल में ही इसके आंकड़े कुछ हज़ार से बढ़कर दस लाख से भी ज़्यादा हो गये हैं। हालाँकि इनमें वही लोग शामिल हैं, जिन्होंने अपने साथ होने वाले किसी तरह से साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराई है। ऐसे में यह संख्या और भी अधिक हो सकती है।

कहाँ करें शिकायत

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ऑनलाइन ठगी या साइबर क्राइम रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस नंबर पर कॉल करके आप शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। धोखाधड़ी की शिकायत आप नेशनल हेल्पलाइन नंबर 155260 पर दर्ज करवा सकते हैं। आपके साथ कोई ऑनलाइन धोखाधड़ी होती है, तुरंत इस नंबर पर कॉल करे। उसके बाद आप मंत्रालय की साइबर पोर्टल https://cybervolunteer.mha.gov.in/webform/Volunteer_AuthoLogin.aspx पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख