शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

हर सड़क की अपनी कहानी है, मील का पत्थर बताता है कितनी दूर तक जाएगी सड़क

हाईवे और सड़कों के किनारे जो मील के पत्थर लगे होते हैं, उनका रंग कई कहानी कहते हैं, बात पते में जानिए इन मील के पत्थरों की कहानी

· · 2 मिनट

हर सड़क की अपनी कहानी है, मील का पत्थर बताता है कितनी दूर तक जाएगी सड़क

मील का पत्थर’ (माइलस्टोन) हम सबके जीवन में रचा-बसा हुआ है। पर क्या आपने कभी इसके रंगों पर गौर किया है? अगर किया है तो क्या आपको पता है कि इनका ऊपरी भाग अलग-अलग सड़कों पर नीला, पीला, नारंगी या हरा क्यों होता है? चलिए हम बताते हैं।

दरअसल, माइल स्टोन पर अलग-अलग रंगों की पट्टियां हमें सड़क के बारे में बताती हैं। मसलन, सड़क के सफर में अगर काली या नीले रंग की पट्टी वाले मील का पत्थर दिखें तो समझें कि आप किसी बड़े शहर या जिले की ओर बढ़ रहे हैं और यह सड़क जिले के अधीन आती है। इसी तरह अन्य रंगों की पट्टियां भी अलग-अलग खासियतें बयां करती हैं। आइये जानते है कैसे-

हरे रंग का मील का पत्थर

अगर आपको मील के पत्थर का रंग हरा दिखे तो आप समझ लीजिये कि आप स्टेट हाई-वे पर है और ये सड़क राज्य सरकार के अधीन है।

नारंगी रंग का मील का पत्थर

अगर आपको मील के पत्थर का रंग नारंगी दिखे तो ये रंग ग्रामीण सड़कों की पहचान कराती है और इस सड़क को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाया गया है।

नीले या काले रंग का मील का पत्थर

सफर के दौरान अगर कहीं नीले या काले रंग का मील का पत्थर दिखे तो इसका मतलब कि आप किसी बड़े शहर या जिले की तरफ बढ़ रहे है और ये सड़क जिले के अधीन आती है।

पीले रंग का मील का पत्थर

अगर आपको सफर के दौरान पीले रंग का मील का पत्थर दिखता है तो आप नेशनल हाई-वे पर है। इस पत्थर का प्रयोग सिर्फ हाई-वे पर ही किया जाता है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें- ये तरीके अपनाकर मोबाइल में अनचाहे विज्ञापनों से पाइए छुटकारा

ये भी पढ़ें- ट्रेन के हर हॉर्न का मतलब अलग अलग होता है ? कभी गौर किया है

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख