शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

मानसून की दस्तक से खिले किसानों केचेहरे

· · 1 मिनट

मानसून की दस्तक से खिले किसानों केचेहरे

ज्ञानेश शर्मा, स्वयं कम्युनिटी जर्नलिस्ट

अलीगढ़। धान का उत्पादन करने वाले किसान बारिश होते ही धान की रोपाई के लिए खेतों की तैयारी में जुट गए हैं। कई जगहों पर तो रोपाई का काम भी जोरों से चल रहा है। इस बार बारिश अच्छी रहेगी तो धान की फसल में भी अच्छी पैदावार होगी।

ये भी पढ़ें :खुशखबरी : यूपी में अगले सप्ताह होगी अच्छी बारिश

अलीगढ़ जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर अतरौली ब्लॉक के गाँव रायपुर दलपतपुर निवासी चौधरी देवेंद्र सिंह (45 वर्ष) कहते हैं, “बारिश की संभावना को देखते हुए इस बार धान का रकबा भी किसानों ने बढ़ा लिया है। क्योंकि धान की फसल में पानी की सबसे अधिक जरुरत होती है। वह अपने खेत की तैयारी करने में जुटे हैं।”

ये भी पढ़ें : बारिश से आई धान रोपाई में आई तेज़ी

अलीगढ़ जिले में पिछले दो वर्षों से सामान्य से भी कम वर्षा हुई थी, जिससे किसानों ने धान का रकबा भी घटा दिया था। दो साल किसान की बचत तो दूर लागत निकलना भी दूभर हो गया था। अलीगढ धान उत्पादन करने में अग्रणी जिलों में शामिल है। मौसम विभाग भी इस बार अच्छी बारिश की संभावना जता चुका है।

गहतोली निर्मल के पप्पू चौधरी (40 वर्ष) ने बताया कि पहले धान की रोपाई 10 जुलाई के बाद होती थी। किसान बारिश का इंतजार करते थे। दो साल सूखा पड़ने के कारण धान का रकबा भी किसानों ने घटा दिया था। लेकिन इस बार किसान फिर से धान की रोपाई करने में जुट गए हैं।”

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख