शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

फेसबुक पर फ्रेंड्स ही नहीं अब मिलेंगे ब्लड डोनर, भारत में लांच होगा फीचर

· · 2 मिनट

फेसबुक पर फ्रेंड्स ही नहीं अब मिलेंगे ब्लड डोनर, भारत में लांच होगा फीचर

लखनऊ। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक भारत में ब्लड डोनेट को बढ़ावा देगा। इसके लिए फेसबुक नया फीचर लाएगा। इस फीचर की शुरुआत एक अक्टूबर यानी ‘नेशनल ब्लड डोनर डे’ के दिन से होगी। फेसबुक के इस नए फीचर के जरिए मरीजों की खून की जरूरत पूरी होगी।

‘द वर्ज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक भारतीय अस्पतालों से डोनर को आसानी से कनेक्ट करने के लिए एक नए फीचर को ला रहा है। इसके जरिए ब्लड डोनर और अस्पताल एक दूसरे से कनेक्ट होंगे।

सोशल मीडिया के जरिए जरूरतमंद को मिलेगा ब्लड

इस फीचर के जरिए मरीज के परिवार वाले सोशल मीडिया की मदद से ब्लड डोनर तक पहुंच पाएंगे। इसमें एक ऑप्शन दिया जाएगा जिसके जरिए मरीज के परिवार वाले सोशल मीडिया के जरिए अपने आस-पास के ब्लड डोनर को ब्लड के लिए रिक्वेस्ट कर सकेंगे।

न्यूज फीड में दिखेगा संदेश

फेसबुक अपने न्यूज़ फीड में एक संदेश दिखाना शुरू करेगा और यूजर्स को ब्लड डोनेट करने के लिए साइन इन करने के लिए प्रेरित करेगा। यह संदेश प्राइवेट होगा। इसके जरिए यूजर्स अपने डोनर स्टेटस को अपने प्रोफाइल पर शेयर कर सकेंगे। मतलब, जो ब्लड डोनेट करने का इच्छुक होगा वो अपने फेसबुक प्रोफाइल पर अपने स्टेटस को साझा कर सकेगा।

एंड्रॉएड और मोबाइल वेब यूजर्स के लिए होगा नया फीचर

फेसबुक इस फीचर को पहले एंड्रॉएड और मोबाइल वेब यूजर्स के लिए जारी करेगा, क्योंकि भारत में ये दोनों प्लेटफॉर्म काफी पॉपुलर हैं। इसके बाद इसे डेस्कटॉप यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। अगर किसी क्लिनिक को ब्लड की जरूरत होगी तो वो स्पेशल पोस्ट के जरिए इस सूचना को साझा कर सकेंगे। इसके बाद वो अपने आस-पास के ब्लड डोनर तक आसानी से पहुंच पाएंगे।

डोनर की डिटेल रखी जाएगी प्राइवेट

जरूरतमंद को ब्लड देने वाले की जानाकरी फेसबुक गोपनीय रखेगा।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख