शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

लखनऊ: केजीएमयू ट्रामा सेंटर में जल्द खुलेगा आई बैंक

· · 1 मिनट

लखनऊ: केजीएमयू ट्रामा सेंटर में जल्द खुलेगा आई बैंक

लखनऊ। ट्रामा सेंटर के पांचवें तल में 5.5 करोड़ की लागत से बना आई बैंक जल्द ही मरीज़ों के लिए खुलने वाला है। केजीएमयू प्रशासन ने आई बैंक के उद्घाटन की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बैंक को कम्यूनिटी आई बैंक का नाम दिया गया है। इस कम्यूनिटी आई बैंक के लिए साइंस लाइफ इंडिया, सीतापुर आई अस्पताल और केजीएमयू के बीच एमओयू साइन हुआ था और अब यह मरीज़ों की सेवा के लिए तैयार है। आई बैंक के खुलने से करीब 500 लोगों को कार्निया मिल सकेगी।

पांच दिसम्बर को आई बैंक मरीजों के लिए खोल दिया जाएगा। इस आई बैंक में बाहर से मशीनें लायी गयी हैं, जिसमें 15 दिन तक कार्निया को सुरक्षित रखा जा सकता है। यह आई बैंक यूपी का सबसे बड़ा आई बैंक है।

डॉ. अरुण कुमार, नेत्र विभाग, केजीएमयू

आई बैंक बनाने की अनुमानित लागत लगभग 5.50 करोड़ रुपए है। इस आई बैंक में कॉर्निया को 15 दिनों तक संरक्षित किया जा सकेगा। वर्तमान समय में नेत्र विभाग की ओर से हर साल 70 लोगों को कॉर्निया ट्रांसप्लांट किया जा रहा है। जिसे बढ़ाकर 900 का लक्ष्य बनाया गया है। इसके लिए केजीएमयू में अलग से आई बैंक बनाया गया है। यह आई बैंक शताब्दी फेज-2 या ट्रॉमा के पांचवें तल पर है। कार्निया ट्रांसप्लांट में आई सर्जन की कमी को पूरा करने के लिए टेक्निशन्स को ट्रेनिंग दी गयी है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख