शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

जानें, संसद सत्र के एक दिन के कामकाज में आपका कितना पैसा खर्च होता है, करोड़ों में है रकम

· · 2 मिनट

जानें, संसद सत्र के एक दिन के कामकाज में आपका कितना पैसा खर्च होता है, करोड़ों में है रकम

लखनऊ। आज से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। 17 जुलाई से शुरू होने वाला यह सत्र 11 अगस्त तक चलेगा। ऐसा कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार इस सत्र में बजट सत्र के लंबित महत्वपूर्ण कामकाज को निपटाने के अलावा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सामयिक मामलों के संबन्ध में संसद का समर्थन हासिल करके कानूनों में संशोधन करके कुछ महत्वपूर्ण विधेयकों को आगे बढ़ाने के मकसद से संसद में आने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें : मानसून सत्र में सरकार को घेरने को विपक्ष तैयार, गौ रक्षक और कश्मीर में तनाव होंगे खास मुद्दे

ख़बरें आ रही हैं कि विपक्षी पार्टियां इसमें कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने के लिए तैयार हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस सत्र में भी संसद में हंगामा होने वाला है। 18 विपक्षी दलों ने डोकलाम में चीन के साथ सैन्य विवाद, अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों पर हाल ही में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर कश्मीर की स्थिति, बीफ को लेकर हुई हिंसक घटनाओं और किसानों की आत्महत्या समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। इसे साथ ही विपक्षी पार्टियां राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के लिए सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के खिलाफ अपने उम्मीदवार खड़े करने के लिए साथ आ गई हैं।

यह भी पढ़ें : मानसून सत्र सोमवार से होगा शुरू, 16 नए बिल होंगे पेश, इन विधेयकों के बारे में जानें

इतना आएगा खर्च

संसद का मानसून सत्र 17 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा यानि साप्ताहिक छुट्टियों और राष्ट्रीय अवकाशों को छोड़कर यह सत्र 18 दिन का होगा। आंकड़ों के मुताबिक संसद सत्र में एक मिनट में 29000 रुपये का खर्च आता है। संसद के उच्च सदन यानि राज्यसभा में पांच घंटे और निम्न सदन यानि लोकसभा में छह घंटे काम होता है यानि एक दिन में 11 घंटे।

यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति चुनाव आज, “जानिये कैसे होता है महामहिम का चुनाव”

इस हिसाब से संसद की एक दिन की कार्यवाही में यानि एक दिन का खर्च 1,91,40,000 आता है। अगर हम पूरे सत्र की बात करें तो 18 दिनों के सत्र में 34,45,20,000 का खर्च आता है। यानि संसद के एक सत्र में लगभग 35 करोड़ रुपये खर्च हो जाते हैं। यह सारे पैसे जनता की कमाई के होते हैं। संसद सत्र का एक दिन भी अगर हंगामे की भेंट चढ़ जाता है तो जनता के लगभग 2 करोड़ रुपये बर्बाद हो जाते हैं।

संसद के केंद्रीय कक्ष में 23 जुलाई को शाम साढ़े पांच बजे दी जाएगी राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को विदाई

राष्ट्रपति चुनाव : 33 फीसदी मतदान करने वाले सांसद और विधायकों पर आपराधिक मुकदमा

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख