शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

अब हर गुरूवार होगी सेहत की बात हर्बल आचार्य के साथ

· · 1 मिनट

अब हर गुरूवार होगी सेहत की बात हर्बल आचार्य के साथ

हिंदुस्तानी वनवासियों और ग्रामीणों के पारम्परिक ज्ञान की मदद से अब सुलझेगी सेहत की गुत्थी। जी हां, जल्द ही गाँव कनेक्शन ला रहा है आपके लिए एक नया शो “हर्बल आचार्य”,

जिसे आप देख सकेंगे हर गुरूवार हमारे यूट्यूब चैनल पर https://bit.ly/2nrcnrd।

“हर्बल आचार्य” में आप हमारे हर्बल एक्सपर्ट डॉ. दीपक आचार्य से जान सकेंगे कि पारंपरिक हर्बल ज्ञान की मदद से आप कैसे खुद को उम्र के हर पड़ाव पर स्वस्थ रख सकते हैं। सेहत की बात के अलावा इस शो में पेड़ पौधों से जुड़ी कई नायाब जानकारियों की बात भी होगी।

मॉडर्न साइंस की पेचीदगियों को समझने वाले और साथ ही हिंदुस्तानी पारम्परिक हर्बल ज्ञान की जानकारी रखनेवाले वैज्ञानिक डॉ दीपक आचार्य आपको बताएंगे ऐसी वनस्पतियों और उनसे जुड़े पारंपरिक हर्बल नुस्खों के बारे में, जो आपके आस-पास ही आसानी से मिल जाएंगे। रसोई में इस्तेमाल होने वाले अदरक की बात हो या कचरा समझकर फेंक दिए जाने वाले छिलकों की बात हो या किस तरह पौधों में आपसी संवाद होता है, ये सभी जानकारियां आपको मिलेंगी “हर्बल आचार्य” में।

आप अपनी सेहत से जुड़े सवाल भी पूछ सकेंगे और हर सवाल का जवाब भी देंगे आपको हमारे एक्सपर्ट डॉ दीपक आचार्य, तो चलिए एक कदम उठाएं सेहतमंद ज़िंदगी की ओर। भूलियेगा नहीं हर गुरूवार देखिएगा नायाब जानकारियों को समेटे हमारा शो “हर्बल आचार्य” हमारे हर्बल एक्सपर्ट डॉ दीपक आचार्य के साथ।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख