शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

इलाज कराने में लोगों की न हो जेब खाली: डब्ल्यूएचओ

· · 1 मिनट

इलाज कराने में लोगों की न हो जेब खाली: डब्ल्यूएचओ

कोलकाता। भारत में स्वस्थ्य उपचार कराने में पैसे कितने लग जाये कुछ पता नही चलता। कभी-कभी तो लोग अपनी ज़मीन जायदाद तक बेच देते है। इसी बात पे चिंता जताते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि केंद्र सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिये कि इलाज कराने में लोगों की जेब खाली ना हो जाये।

डब्ल्यूएचओ यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज के नेशनल प्रोफेशनल ऑफिसर डॉ चंद्रकांत लहरिया ने कहा, “भारत में सरकार को ऐसा तंत्र विकसित करने की जररत है जिसमें यह सुनिश्चित हो कि स्वास्थ्य सेवाएं लेते समय लोग गरीब ना बन जाये।” इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन (आईएपीएसएम) का यहां हाल ही में संपन्न 44वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ लहरिया ने कहा, “इस बात का समर्थन करने के वैश्विक साक्ष्य है कि सरकार के वित्त पोषण में वृद्धि से लोगों के खर्चे में कमी आयी। भारत में स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकारी वित्त पोषण को बढाया जाना चाहिये।”

डब्ल्यूएचओ अधिकारी के अनुसार केंद्र को जन स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका निभानी चाहिये और निवेश बढाना चाहिये। साथ ही बीमारियों के इलाज पर निगरानी भी रखनी चाहिये। उन्होंने कहा कि संतुलित मांग-आपूर्ति से देश को यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज (यूएचसी) की दिशा में प्रगति करने में मदद मिलेगी। कल संपन्न हुये इस तीन दिवसीय आईएपीएसएम सम्मेलन में देशभर के पीएसएम विभागों में काम करने वाले 800 से ज्यादा डॉक्टरों ने भाग लिया था।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख