शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

… और इस तरह कम आएगा आपके घर का बिजली बिल

· · 2 मिनट

... और इस तरह कम आएगा आपके घर का बिजली बिल

लखनऊ। हर महीने आने वाले बिजली के बिल को लेकर आप हमेशा परेशान भी रहते होंगे। बिजली का बिल कम आए इसके लिये बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल जरूरत पर ही करते होंगे। बावजूद इसके आप का बिल जरूरत से ज्यादा आता होगा। हम आपको बताने जा रहे है कुछ ऐसे तरीके जिन्हें अपनाकर आप अपने बिजली के बिल को कम कर सकते हैं…

ये भी पढ़ें- इन घरेलू नुस्खों से पाइए मच्छरों से छुटकारा

  • बिजली बचाने का सबसे आसान और अच्छा तरीका है जरूरत न होने पर बिजली के उपकरण को बंद कर दें।
  • बल्ब की जगह सीएफएल का इस्तेमाल करें ये सामान्य बल्ब की अपेक्षा 70 से 80 प्रतिशत बिजली की बचत करता है।
  • अगर मुमकिन हो तो दिन के समय खिड़कियाँ खुली रखें ताकि सूरज की रौशनी अंदर आ सके।
  • 15 वाट के नाइट बल्ब की जगह 2 वाट का एलईडी बल्ब का इस्तेमाल करें।
  • कम्प्यूटर पर स्क्रीन सेवर की जगह ब्लैंक पर सेट करें इससे बिजली की बचत होगी।
  • एलसीडी, एलईडी टीवी के प्रयोग से बिजली की खपत कम होगी।
  • एयरकंडीशन को सामान्य तापमान यानि 24 डिग्री पर ही सेट करके रखें।
  • कंप्यूटर, मॉनिटर, प्रिंटर को हमेशा स्लीप मोड में रखें इससे जब आप उपकरण का इस्तेमाल नहीं करते है तो उससे बिजली की बचत होती है।
  • ट्यूब लाइट 40 वाट की जगह 36 वाट का इस्तेमाल करें।
  • ट्यूबलाइट हमेशा इलेक्ट्रानिक चोक के साथ ही लगाएं इससे वो तुरंत ही जल जाएगी और बिजली की बचत भी होगी।

ये भी पढ़ें- रोचक : ट्रैफिक सिग्नल में लाल, पीले और हरे रंग का ही इस्तेमाल क्यों होता है ? यहां जानिए

  • सीआरटी की जगह एलसीडी मॉनिटर ही खरीदें उससे बिजली कम खर्च होगी।
  • कपड़े वाशिंग मशीन में न सुखाकर धूप में सुखाएं अगर मशीन में सुखाने ही हैं तो टाइमर को कम समय के लिये सेट करें।
  • अगर मुमकिन हो तो एसी की जगह सीलिंग फैन का इस्तेमाल करें बहुत जरूरत पर ही एसी का इस्तेमाल करें।
  • रेफ्रिजरेजटर, वाशिंग मशीन, एसी, गीजर, पंखे, टीवी इत्यादि स्टार रेटिंग देख कर ही लें जितने ज्यादा स्टार होंगे उतनी ही बिजली की बचत होगी।
  • एसी के फिल्टर को समय-समय पर साफ करते रहें इससे ये कूलिंग भी ठीक से करेगा और बिजली की बचत भी करेगा।
  • रेफ्रिजरेजटर का तापमान मीडियम पर सेट करें।
  • अगर आप कमरे के किसी कोने में बैठकर काम कर रहें हों तो टेबल लैंप का इस्तेमाल करें, पूरे कमरे की बिजली जलाने से बचें।

ये भी पढ़ें- भारतीय राष्ट्रीय ध्वज वर्तमान रूप में पहुंचने से पहले अनेक पड़ावों से गुजरा है

कम वाट के बिजली के उपकरण का इस्तेमाल करके और जरूरत पर ही बिजली इस्तेमाल से काफी हद तक बिजली की बचत की जा सकती है।

प्रमोद शुक्ला, कार्यालय सहायक- प्रथम, विद्युत वितरणखंड, हमीरपुर

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख