शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

BJP की चुटकी लेते हुए लालू यादव ने कहा- डूबते को “राम” का सहारा, तिनका पुराना हो गया

· · 1 मिनट

नई दिल्ली (भाषा)। चुनावी मौसम में भाजपा द्वारा राम मंदिर की बात फिर से किये जाने पर चुटकी लेते हुए राजद प्रमुख लालू यादव ने कहा है कि तिनका पुरानी बात हो गयी, अब तो डूबते को राम का सहारा कहावत चरितार्थ हो रही है।

राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट किया है, डूबते को राम का सहारा, तिनका पुराना हो गया।” लालू ने चुनाव के मौसम में राम को याद करने पर कटाक्ष करते हुए यह भी कहा है कि भगवान मन में रहते हैं, उन्हें खोजने के लिए मंदिर-मस्जिद-गुरुद्वारे जाने की जरुरत नहीं है।”

ये भी पढ़ेंं – किसानों के हक के लिए यशवंत सिन्हा का प्रदर्शन भाजपा और महाराष्ट्र सरकार के लिए खतरे की घंटी : शिवसेना

उन्होंने लिखा है, ”मेरे राम मेरे हृदय में सदैव मेरे अंग-संग रहते हैं। मैं उन्हें मंदिर-मस्जिद-गुरद्वारे और चर्च में नहीं खोजता।” राजद प्रमुख ने लिखा है, मैं मेरे परम प्यारे राम से वोट नहीं माँगता बल्कि उस पालनहार से वतन में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना करता हूँ।

ये भी पढ़ेंं – करोड़ों हिन्दुओं की इच्छा कि अयोध्या में रामजन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण हो : भाजपा

गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए नौ और 14 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होना है। भाजपा के कई नेता फिर से राम मंदिर की बातें करने लगे हैं।

ये भी पढ़ेंं – नरेंद्र भाई मोदी की तरह नहीं हूं, मैं इंसान हूं : राहुल गांधी

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख