शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्राउंड एक्टिवेशन

कन्नौज : डायरिया से हुयी आठ महीने की बच्ची की मौत, गाँव में पहुँचे अधिकारी

· · 1 मिनट

कन्नौज : डायरिया से हुयी आठ महीने की बच्ची की मौत, गाँव में पहुँचे अधिकारी

आभा मिश्रा

तिर्वा (कन्नौज)। डायरिया की चपेट में आकर आठ महीने की बच्ची की मौत हो गई। चार बच्चों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बूथों के भ्रमण पर निकले तहसीलदार ने सीएमओ को जानकारी दी। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव भेजी गई है।

ये भी पढ़ें- डीएम कन्नौज ने लापरवाही के चलते दो एसडीएम को थमाया नोटिस

तहसीलदार ऋशिकांत राजवंषी ने बताया कि ‘‘विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत मैं बूथों का भ्रमण करने निकला था। ठठिया थाना क्षेत्र के करसाह गांव में पता चला कि डायरिया फैल गया है। एक साल से कम की बच्ची ने दमतोड़ दिया। कुछ लोग बीमार भी हैं।’’ तहसीलदार आगे बताते हैं, ‘‘मैंने सीएमओ सर को सूचना दे दी है। जल्द ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी जाएगी। जिस बच्ची ने दमतोड़ा है उसका नाम शषि पुत्री संदीप है।’’ दूसरी ओर राजकीय मेडिकल काॅलेज में करसाह गांव के ही पुश्पेंद्र कुमार (10) पुत्र किषन कुमार, नीतू देवी (15) पुत्री राधेलाल, सूबी (02) व अंषिका (04) पुत्रीगण रामकुमार का इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें- फूड एटीएम: ताकि बचा हुआ खाना बर्बाद हो, न लखनऊ में कोई भूखा सोए

सीएमओ डाॅ. कृष्ण स्वरूप ने बताया, ‘‘स्वास्थ्य विभाग से टीम भेजी गई थी, एसीएमओ डाॅ. डीके शर्मा भी मौके पर पहुंचे। एक परिवार के पांच लोग डायरिया से पीड़ित मिले। एक दो महीने की बच्ची का निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है। कुछ लोग फीवर के भी मिले हैं। सभी का उपचार किया जा रहा है।’’

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहांक्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्राउंड एक्टिवेशन

    “हमारे बारे में कोई जानने की कोशिश ही नहीं करता, इसलिए अब हम खुद बनेंगे अपने समुदाय की आवाज”

    एलजीबीटी समुदाय के पास अपनी तमाम कहानियाँ हैं जिन्हें अब तक मीडिया में प्रमुखता से जगह नहीं मिली है। सामुदायिक पत्रकारिता के…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख
  2. ग्राउंड एक्टिवेशन

    इनके पास हैं हजारों खबरें जो कभी मीडिया तक नहीं पहुंच पाईं

    भारत के गाँव किस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, वो कौन लोग हैं जो वर्षों से गुमनाम होकर बदलाव की…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख