शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
स्कूल कनेक्शन

टीचर्स डायरी: “सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं, कई तरह के हुनर भी सीखते हैं बच्चे”

श्वेता दीक्षित बुलंदशहर के सलेमपुर कायस्थ गाँव के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका हैं, उनके स्कूल में बच्चों को सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं दिया जाता है, बल्कि कई तरह के हुनर भी सिखाया जाता है।

· · 2 मिनट

टीचर्स डायरी: "सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं, कई तरह के हुनर भी सीखते हैं बच्चे"

हमारे स्कूल में पहले बहुत कम संख्या में बच्चे आते थे, क्योंकि स्कूल जिस गाँव में है, वहां और आसपास के गाँवों के ज्यादातर लोग कपड़ों पर कढ़ाई का काम करते हैं, इस वजह से बच्चे भी इसी काम के लगे रहते थे।

एक दिन विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में इस बात को उठाया गया तो एसएमसी के अध्यक्ष प्रकाश ने हमें सुझाव दिया क्यों न हम स्कूल में ही बच्चों को ये सारी चीजें सिखाने लगें। प्रकाश का ये सुझाव हमें भी बहुत पसंद आया, क्योंकि हर शनिवार को कुछ न कुछ एक्टिविटी कराई जाती है, हमने इस दिन यही काम शुरू किया। फिर तो बच्चे खुद ही हर दिन स्कूल आने लगे।

365455-education-primary-school-bulandshahr-skill-development-shweta-dixit-mitti-foundation-2
365455-education-primary-school-bulandshahr-skill-development-shweta-dixit-mitti-foundation-2

इसके बाद हम यहीं नहीं रुके एसएमसी की सदस्य ललिता ने बच्चों को सिलाई सिखाना शुरू कर दिया है। हमने कम्प्यूटर लाकर बच्चों को बेसिक चीजें बतानी शुरू की अब तो बच्चे खुद से ही पॉवर प्वाइंट पर प्रजेंटशन भी बनाने लगे हैं। एक किस्सा आप सभी से साझा करना चाहती हूं, एक बार हमारे जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी हमारे स्कूल आए और बच्चों से पूछने लगे, तभी एक बच्चा बोला क्या आप पावर प्वाइंट पर प्रजेंटशन देखेंगे, फिर क्या बच्चे ने पूरा प्रजेंटशन उन्हें दिखाया और उन्हें समझाया भी वो बहुत प्रभावित हुए।

Also Read: टीचर्स डायरी: “जिस स्कूल में पढ़ाई की, उसी खँडहर स्कूल में उप प्रधानाचार्य बनकर उसका कायाकल्प किया”

सबसे ज्यादा परेशानी गर्मी की छुट्टी में होती है, जब बच्चा अपने घरों पर होते हैं, कई बार ऐसा होता है कि साल भर की सिखाई चीजें वो भूल जाते हैं। मुझे लगा कि इस बार बच्चों के लिए कुछ करना चाहिए। मैंने बहुत पता किया तो मिट्टी फाउंडेशन के बारे में पता चला जो कि ऑनलाइन व्यवसायिक प्रशिक्षण देते हैं।

365456-education-primary-school-bulandshahr-skill-development-shweta-dixit-mitti-foundation-3
365456-education-primary-school-bulandshahr-skill-development-shweta-dixit-mitti-foundation-3

हमने अपने स्कूल के 520 बच्चों के साथ ही कुल 18 शिक्षकों को इनके कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। वैसे तो इस ट्रेनिंग के लिए 500 रुपए फीस ली जाती है, लेकिन सभी के लिए ये मुफ्त कार्यक्रम शुरू किए गए हैं।

हर दिन आधे घंटे की ऑनलाइन क्लास में सभी को मिट्टी के बर्तन, पपेट व मुखौटा, वित्तीय साक्षरता, ग्राफिक्स, क्राफ्ट्स, कुकिंग, चिकित्सा टीके का जीवन चक्र, डिजिटल नागरिकता, ब्लॉक प्रिंटिंग, खाद्य संरक्षण जैसे विषयों के बारे में बताया जाएगा।

जैसा कि श्वेता दीक्षित ने गाँव कनेक्शन की अंबिका त्रिपाठी से बताया

आप भी टीचर हैं और अपना अनुभव शेयर करना चाहते हैं, हमें connect@gaonconnection.com पर भेजिए

साथ ही वीडियो और ऑडियो मैसेज व्हाट्सएप नंबर +919565611118 पर भेज सकते हैं।

Also Read: टीचर्स डायरी : “जहां कभी शराबियों की महफिल लगा करती, वहाँ आज 350 से ज़्यादा बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल रही है”


और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Bihar Student Credit Card: 12वीं के बाद पढ़ाई के लिए कैसे मिलेगा ₹4 लाख तक का लोन, जानें पात्रता, कोर्स और आवेदन का तरीका

    बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 2030-31 तक छात्रों को आर्थिक सहायता देने के लिए जारी रहेगी। इस पहल के तहत, विद्यार्थी ₹4…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    BPSC TRE 4.0: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से शुरू होगें आवेदन

    बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती का चौथा चरण शुरू किया है, जिसमें कुल 32,388 शिक्षक पदों के लिए विज्ञापन जारी…

    Umang Shukla · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    Bihar Vidyarthi Sahayog Portal: शिकायत करें बेझिझक, पहचान रहेगी गोपनीय, 11वें दिन नोटिस और 30 दिन में समाधान

    बिहार सरकार ने विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनने के लिए एक नया विद्यार्थी सहयोग पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम…

    Mansi Tripathi · 3 मिनटलेख